फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   health

स्वच्छता जागरूकता को निकाली रैली

Wed, 18 Feb 2015 12:28 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 18 Feb 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
health
मोेदी सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) और कृषि जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भावना सेवा संस्थान ने संयुक्त मुहिम छेड़ दी है। इसके तहत जन सामान्य में स्वच्छता का भाव जगाने के लिए नियामतपुर में रैली निकाली गई। इस मौके पर गोष्ठी में किसानों को घरेलू कूड़ा-कचरा में शामिल जैविक अपशिष्ट से विभिन्न किस्मों की कंपोस्ट खाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

रैली को कृषि विज्ञान केंद्र से वहां के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एलबी सिंह और नाबार्ड के डीडीएम राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल बच्चों ने स्वच्छता की प्रेरणा देने वालों नारों के पोस्टर हाथ में लेकर निकले तो तमाम ग्रामीण भी उनके साथ शामिल हो लिए। गांव के विभिन्न रास्तों पर घूमते हुए रैली ने स्वच्छता की अलख जगाई। रैली में डॉ. नूतन वर्मा, डॉ. एनपी गुप्ता, बीएम त्रिपाठी, डॉ. केएम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बाद में हुई गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने ग्रामीणों को घर के कूड़े में शामिल फलों-सब्जियों के छिलके, बचा हुआ भोजन, पशु अपशिष्ट आदि चीजों से वर्मी और नाडेप कंपोस्ट बनाने की विधि बताई। बीएन त्रिपाठी ने ग्रामीणों को अपने घर और आसपास रोजाना स्वयं सफाई करने की सलाह दी। गोष्ठी मेें डॉ. टीबी यादव, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. एमके मिश्रा आदि ने ग्रामीणों का मार्गदर्शन किया। संस्थान की पदाधिकारी खुशबू सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed