फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health deteriorated after eating food, death due to heart attack

Shahjahanpur News: खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, हार्टअटैक से मौत

Sun, 14 Apr 2024 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 14 Apr 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Health deteriorated after eating food, death due to heart attack
शाहजहांपुर। खाना खाने के बाद युवक की हालत बिगड़ गई। दोस्तों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जनपद मिर्जापुर के थाना चुनार क्षेत्र के गांव कंधेरा मुल्ली निवासी रामसुधार का बेटा रत्नेश विश्नोई (21 वर्ष) शहर की सैनिक कॉलोनी में किराए के घर में रहते थे। रत्नेश यहां किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। उनके साथ रहकर कई और युवक भी उसी कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन

रामसुधार ने बताया कि शुक्रवार रात रत्नेश ने दोस्तों के साथ खाना खाया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। दोस्तों ने उसे पास में निजी चिकित्सक को दिखाया। आराम मिलने पर फिर घर ले आए। रात में अचानक उसकी हालत फिर बिगड़ गई। दोस्त उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने बताया कि रत्नेश इसी साल जनवरी में नौकरी करने के लिए यहां आया था। बृहस्पतिवार को उससे मोबाइल फोन पर बात हुई थी, तब उसने कोई दिक्कत नहीं बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रत्नेश की मौत से मां राधिका का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिजन शव को मिर्जापुर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed