फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health check-up done of people from out side

दिल्ली और बहराइच से आए लोगों को किया क्वारंटीन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Health check-up done of people from out side
जांच के लिए खुटार पीएचसी पर खड़े दिल्ली से अपने घर पलिया जाने वाले लोग - फोटो : AMAR UJALA
खुटार (शाहजहांपुर)। दूसरे प्रांतों में काम करने गए लोगों का लॉकडाउन के बाद भी वापस आना जारी है। वाहन नहीं मिलने से लोग पैदल घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
जनपद लखीमपुर के कस्बा पलिया कलां निवासी जयप्रकाश भट्ट, कृष्णा, विवेक सिंह, मोहन भट्ट को खुटार में कुछ लोगों ने रोक लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे लोग दिल्ली के मोतीनगर में एक होटल में काम करते थे। लॉकडाउन के बाद होटल बंद हो गया तो खर्च चलना मुश्किल हो गया था। तीन दिन पूर्व सभी दिल्ली से पैदल घर के लिए निकले थे। रास्ते में ट्रक चालक ने उनको बिठा लिया और शाहजहांपुर तक ले आया।
शुक्रवार रात सभी शाहजहांपुर से पैदल घर के लिए निकले थे। खुटार पहुंचने पर लोगों ने उन्हें रोक लिया, इसके बाद चारों लोगों को सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने सभी का परीक्षण कर स्वस्थ्य पाया तो उनको घर जाने की अनुमित दे दी गई। उधर खुटार के गांव लड़ती निवासी बृजेश, रामबहादुर, अनिरुद्ध कुमार, जितेंद्र, सूरज कुमार, रामनराज, लालजीत, दीपक और प्रदीप दो माह पूर्व मजदूरी करने बहराइच गए थे। शुक्रवार रात सभी घर लौटे तो गांव के लोगों ने पहले स्वास्थ्य परीक्षण कराने की बात कहते हुए अस्पताल भेज दिया। श्रमिकों का खुटार पीएचसी पर परीक्षण कर बाहर नहीं घूमने की सलाह देकर घर भेज दिया गया। डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली और बहराइच से आए लोगों में किसी बीमारी के लक्षण नहीं मिलने के कारण घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed