फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   He killed his uncle for stopping him from abusing

Shahjahanpur News: गाली देने से टोकने पर की थी चाचा की हत्या

Sun, 15 Jun 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
He killed his uncle for stopping him from abusing
मृतक कल्याण सिंह उर्फ कल्लू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
अल्हागंज। थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर पिडरिया में कल्याण सिंह उर्फ कल्लू की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस आरोपी रिश्ते के भतीजे को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। वहीं, दूसरे आरोपी विजेंद्र को ग्रामीणों ने मौके से ही पकड़कर रस्सी से बांध लिया था। इसके बाद पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि कल्याण सिंह अविवाहित थे। पड़ोस का रहने वाला उनका रिश्ते का भतीजा जयवीर शराब पीकर आए दिन हंगामा करता था। शुक्रवार रात भी जयवीर शराब पीकर हंगामा कर रहा था। कल्याण सिंह ने घर के बाहर गाली-गलौज करने का विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। दोस्त विजेंद्र को बुला लाया।
विज्ञापन

कल्याण के सगे भतीजे वंशपाल सिंह का आरोप है कि जयवीर अपने दोस्त संग चाचा कल्याण सिंह को खींचकर अपने दरवाजे पर ले गया और चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी। सूचना पर सीओ अजय राय व थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने मौके पर पहुंच जांच की। पूछताछ में पता चला कि जयवीर आए दिन शराब के नशे में अभद्र भाषा का प्रयोग करता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात भी वह गालियां दे रहा था। जिसका कल्याण सिंह ने विरोध किया था। परिजनों के अनुसार, कल्याण सिंह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वहीं, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि शुक्रवार रात दस बजे कल्याण सिंह की दो लोगों ने हत्या कर दी। रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। भतीजे सज्जन पाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

----------------------
जब भी हंगामा करता, पुलिस समझा आती थी
आरोप है कि जयवीर अक्सर मारपीट और हंगामा करता रहता है। कई बार डायल 112 और थाने की पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस हर बार उसको समझाने के बाद चली जाती थी। पुलिस अगर सख्त कार्रवाई करती तो बीती रात यह घटना नहीं होती।
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed