फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   He asked from fasting Suhaginon Chandradeo renewable Suhag

सुहागिनों ने उपवास रख चंद्रदेव से मांगा अक्षय सुहाग

Thu, 20 Oct 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 20 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
He asked from fasting Suhaginon Chandradeo renewable Suhag
करवाचौथ पर डांस करती म‌‌ह‌िलाएं
हिंदू समाज में महिलाओं के प्रमुख त्योहार करवा चौथ पर सुहागिनों ने पूरे दिन उपवास रखकर परंपरागत ढंग से चंद्रदेव की पूजा-अर्चना की और अर्घ्य देकर अक्षय सुहाग की कामना की। 
विज्ञापन

करवा चौथ व्रत को लेकर महिलाएं कई दिनों से तैयारी में थीं। मंगलवार की रात दही-जलेबी और इमरती-रबड़ी खाकर सुहागिनों ने उपवास शुरू कर दिया। सुबह से ही घरों में साफ-सफाई के बाद व्रत रखे महिलाओं ने पूजा की तैयारियां शुरू कर दी थीं। नव विवाहिताओं के लिए यह दिन बहुत खास रहा। जीवन का पहला करवा चौथ व्रत रखने को लेकर उनमें खासा उत्साह रहा। हालांकि पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर उनकी हालत खराब हो रही थी, लेकिन उत्साह में कोई कमी नहीं थी। बुजुर्ग महिलाओं में भी व्रत को लेकर बहुत उत्साह देखा गया। शाम होते ही सुहागिनों ने घर के आंगन और छत पर चावल के पीठे से चंद्रदेव की आकृति बनाकर रंग-बिरंगी पोशाकों में सजना-संवरना शुरू कर दिया था। शाम सात बजे के बाद चांद निकलने की प्रतीक्षा में व्रत वाली महिलाओं को एक-एक पल काटना मुश्किल हो रहा था। साढ़े आठ बजे के बाद जैसे ही चंद्रमा की लालिमा आसमान में दिखाई दी, कि युवाओं और बच्चों ने पटाखे छुड़ाकर उसकी सूचना देनी शुरू कर दी। आतिशबाजी का खूब प्रदर्शन हुआ। सुहागिनों ने परंपरागत ढंग से उगते चांद (जुन्हैया) की विधि विधान से पूजा की और अर्घ्य देकर पति के दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बाद में पति और घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर व्रत खोला। फिर सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed