फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Have Faith in God Even in Adversity: Prabhakar

विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान पर करें विश्वास : प्रभाकर

Fri, 27 Mar 2026 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Have Faith in God Even in Adversity: Prabhakar
कुर्रिया कलां के ग्राम रामखेड़ा में आयोजित कथा सुनाते व्यास प्रभाकर मिश्र। संवाद - फोटो : Samvad
कुर्रियाकलां। क्षेत्र के ग्राम रामखेड़ा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में व्यास प्रभाकर मिश्र ने सुदामा चरित्र का प्रसंग सुनाया। कहा कि सुदामा गरीब ब्राह्मण थे, लेकिन दरिद्र नहीं थे। उन्होंने भिक्षा मांगकर अपनी जीविका चलाई, लेकिन ईश्वर से आस्था नहीं हटाई। इस कारण भगवान ने प्रसन्न होकर उन्हें धन-धान्य से परिपूर्ण कर दिया। प्रसंग के माध्यम से कथा व्यास ने कहा कि हमें विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान पर विश्वास करके उनका स्मरण हमेशा करना चाहिए। इस दौरान परीक्षित राकेश सिंह ने सपत्नीक आरती उतारी। कथा में पहुंचे ददरौल विधायक अरविंद सिंह का आयोजक हलधर सिंह ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जग्गू मिश्रा, मुकेश त्रिवेदी, प्रवेश पाल, अजय सिंह, बबलू सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed