फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hathras youth arrested with stolen bike

Shahjahanpur News: चोरी की बाइक के साथ हाथरस का युवक गिरफ्तार

Fri, 18 Apr 2025 05:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 18 Apr 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
Hathras youth arrested with stolen bike
थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने बाइक चोर को दबोचा। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। गोविंदगंज बाजार से चोरी की गई बाइक को थाना सदर बाजार पुलिस ने बरामद कर लिया। साथ में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

सदर इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह ईदगाह चौराहे पर घेराबंदी कर हाथरस जिले के थाना सासनी क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी प्रताप सिंह को पकड़ा गया। उसके पास से लखीमपुर खीरी जिले की नंबर प्लेट लगी बाइक भी बरामद हुई। पूछताछ में प्रताप ने बताया कि उसने बृहस्पतिवार की दोपहर गोविंदगंज बाजार से बाइक चोरी की थी। बाइक रहीस कुमार के नाम पर पंजीकृत है। रहीस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवक के खिलाफ हाथरस जिले के जंक्शन थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर गैंगस्टर व आबकारी अधिनियम का भी मुकदमा दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed