फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hardoi's youth killed, two injured

हादसों में हरदोई के युवक की मौत, दो घायल

Sat, 29 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sat, 29 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
 अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में हरदोई के एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव अल्हापुुर निवासी सूरजपाल (30) बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे शहर की ओर से बाइक से अपने गांव जा रहेा थे। वह चंदगोई गांव से एक किलोमीटर आगे निकलकर गर्ग ईंट भट्ठा के पास पहुंचे, तभी निर्माणाधीन सड़क पर उसकी बाइक असंतुलित होकर बाइक रास्ता रोकने को लेकर लगाए गए बोर्ड से टकरा गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने उसे शाहबाद अस्पताल भेज दिया और  मोबाइल के जरिये घरवालों को सूचना दे दी। हालत गंभीर देख घर वाले शुक्र्रवार सुबह नौ बजे उसे लेकर शाहजहांपुर जिला अस्पताल आए। यहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक की पत्नी शिवरानी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके सामने पायल (7), पलक  (5) की परवरिश की जिम्मेदारी आ गई है। वहीं अन्य दुर्घटना में थाना मदनापुर के गांव रहदेवा निवासी सुरेश (60), शहर के मोहल्ला अब्दुल्लागंज निवासी रिजवान (28) भी घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed