फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hanuman birth anniversary begins with monolithic text

अखंड पाठ के साथ हनुमतधाम पर शुरू हुआ श्रीरामजन्मोत्सव

Sun, 17 Apr 2022 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hanuman birth anniversary begins with monolithic text
शाहजहांपुर का पर्यटन व धार्मिक स्थल हनुमत धाम रंग-बिरंगी लाइटों से जगमता हुआ - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बिसरात स्थित हनुमत धाम पर दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव का शुक्रवार को श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ के साथ शुभारंभ हो गया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पाठ किया। समापन शनिवार दोपहर में होगा। भंडारा व शाम को भजन संध्या होगी।
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण दो साल से हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम नहीं हो पाया था। हनुमत धाम प्रबंध समिति ने इस बार 15 व 16 अप्रैल को जन्मोत्सव कराने का निर्णय लिया। शुभारंभ श्रीरामचरितमानस पाठ के साथ हुआ है। सुबह आठ बजे वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना हनुमतधाम पहुंचे। आचार्यों ने मंत्री से पूजन कराया। इसके बाद श्रीरामचरितमानस पाठ शुरू किया गया। वित्त मंत्री ने करीब एक घंटे तक पाठ किया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को अखंड पाठ समापन के बाद मंदिर परिसर में भंडारा होगा। शाम छह बजे से भजन संध्या होगी। इसमें श्रीधाम वृंदावन के भजन गायक राधिकेश व उनके साथी प्रस्तुति देंगे। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह व विभिन्न क्षेत्रों से सांसद, विधायकों को आमंत्रित किया है। पूरे हनुमत धाम परिसर को फूलों व झालरों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed