फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   guru rajgopalicharya

नहीं रहे अध्यात्मिक गुरु राजगोपालाचारी

Sun, 21 Dec 2014 09:15 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 21 Dec 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
guru rajgopalicharya
श्री रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष एवं अध्यात्मिक गुरु पार्थसारथी राजगोपालाचारी शनिवार देर रात चेन्नई में महासमाधि में विलीन हो गए। उनके महासमाधि में विलीन होने का समाचार मिलते ही मिशन के अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई, जिसको भी सूचना मिली वह मिश्रीपुर स्थित आश्रम दौड़ पड़ा। अपने गुरु के अचानक शरीर छोड़ देने से उनके अनुयायी बिलख पड़े। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को चेन्नई में ही किया जायेगा।
विज्ञापन

बता दें कि पार्थसारथी राजगोपालाचारी 1983 से मिशन का काम देख रहे थे, वह 1964 में महात्मा रामचंद्र महाराज के संपर्क में आए थे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। आश्रम में शोकसभा कर भावभीनीं श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर केंद्र प्रभारी  सर्वेश चंद्रा, आश्रम प्रबंधक रविंद्र कुमार सिन्हा ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यहां से तमाम लोग हवाई जहाज से चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed