{"_id":"5e1771e98ebc3e8812751fa1","slug":"guru-gobind-singh-maharaj-prakash-parva-shahjahanpur-news-bly391385319","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तन यात्रा में गूंजा... जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल, श्रद्धालु हुए भावविभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्तन यात्रा में गूंजा... जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल, श्रद्धालु हुए भावविभोर
विज्ञापन
मैनियां से गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के अवसर पर निकली कीर्तन यात्रा में शामिल पंज प?
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझिगवां/पुवायां। गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गांव मैनियां के गुरुद्वारे से निकाली गई कीर्तन यात्रा का तमाम स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ‘जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल’ के उद्घोषों से माहौल भक्तिमय हो गया।
बृहस्पतिवार सुबह कीर्तन यात्रा की तैयारियां कर ली गई थीं। क्षेत्र से तमाम संगत ट्रैक्टर ट्रॉली, कार आदि लेकर यात्रा में शामिल होने पहुंची। फूलों की लड़ियों से सजाई गई ट्राली में सिंहासन पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया। गुरुद्वारे के ग्रंथी ने अरदास कर कीर्तन यात्रा का शुभारंभ किया। आगे-आगे पंज प्यारे और फिर गुरु जी का भव्य दरबार शोभायमान हो रहा था।
कीर्तन यात्रा के दौरान लोगों को दस गुरुओं के बारे में जानकारी देकर संतों के बताए रास्ते पर चलने को प्रेरित किया गया। गांव करनापुर पैतापुर, खिरिया, जारमानो, गंगसरा, बिलसिया आदि पहुंची यात्रा में दूरदराज से आई संगत ने गुरु जी के दीवान के समक्ष मत्था टेककर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन में गुरविंदर सिंह, यादवेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, ज्ञानी हरजिंदर सिंह, सिंगारा सिंह, जरनैल सिंह सहित तमाम संगत का सहयोग रहा।