{"_id":"575839fd4f1c1b70359c51a6","slug":"guru-arjun-dev-shahidi-divas","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धापूर्वक मनाया गुरु अर्जुनदेव का शहीदी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धापूर्वक मनाया गुरु अर्जुनदेव का शहीदी दिवस
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धापूर्वक मनाया गुरु अर्जुनदेव का शहीदी दिवस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखों के आराध्य और पांचवें गुरु अर्जुन देव महाराज का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सजे दीवान के समक्ष सिख समुदाय ने मत्था टेककर गुरू ग्रंथ साहिब से सुख-संपन्नता की कामना की।
सबसे पहले स्त्री सुखमनी साहिब और डॉ. जोगेंदर सिंह, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. परविंदर सिंह तथा साधु सिंह की ओर से रखवाए गए श्री अखंड पाठ का समापन हुआ। इसके बाद हजूरी और रोजा के रागी जत्थे का नेतृत्व करते हुए भाई गुरदीप सिंह और राजा ने शबद-कीर्तन कर गुरु महिमा सुनाते हुए गुरु अर्जुन देव के जीवन पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारा प्रबंध समिति की प्रधान कमलेश कौर माटा ने डॉ. वीपी सिंह और साधु सिंह को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गर्मी को देखते हुए शरबत की सबील लगाई गई और बाद में सभी ने भंडारा में प्रसाद छका।
आयोजन में महासचिव हरभजन सिंह दुआ, जुझार सिंह मोगा, दलीप सिंह, करतार सिंह, मंजीत सिंह, अरविंदर सिंह, हरमीत सिंह, कुलदीप सिंह, गुरवचन सिंह माटा, जसपाल सिंह चंदी, राजेंदर कौर, पिंकी दुआ, रघुवीर कौर, सुरजीत कौर, तरनजीत, रानी ढींगरा, परमजीत कौर आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर लगा प्याऊ
मझिगवां/पुवायां। गांव करनापुर पैतापुर के गुरुद्वारा सच्चा सौदा पर बुधवार को गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर राहगीरों को शर्बत वितरण किया गया।
आयोजन में गुरुमुख सिंह, यादविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह, केवल सिंह, वकील सिंह, अर्जुन सिंह आदि का सहयोग रहा।
उधर मानव उत्थान सेवा समिति बनिगवां की ओर से मझिगवां बस स्टैंड पर शर्बत और भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में मलिखान सिंह, मनोज कुमार, आदि लोगों का सहयोग रहा।
मकसूदापुर। शहीद श्री गुरु अर्जुनदेव जी महाराज के शहीदी पर्व पर गांव अजोधापुर के किसानों ने प्याऊ लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया। इस मौके पर जगजीत सिंह, पलविंदर सिंह, सहित तमाम संगत का सहयोग रहा।