{"_id":"6293d886ea0ac820fa7a4d1c","slug":"gurjar-cricket-academy-won-the-final-match-shahjahanpur-news-bly4865569191","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुर्जर क्रिकेट एकेडमी ने जीता फाइनल, एनएमसी क्लब को 74 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुर्जर क्रिकेट एकेडमी ने जीता फाइनल, एनएमसी क्लब को 74 रन से हराया
विज्ञापन
तिलहर में क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जीती गुर्जर क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी ट्राफी के स?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर (शाहजहांपुर)। चीनी मिल ग्राउंड पर खेले जा रहे सूरज कांति गुर्जर क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-4 का फाइनल मुकाबला रविवार को गुर्जर क्रिकेट एकेडमी तिलहर और एनएमसी क्लब बरेली के बीच हुआ। एकतरफा साबित हुए मुकाबले में गुर्जर एकेडमी ने प्रतिद्वंद्वी को 74 रनों से शिकस्त देकर टूर्नामेंट जीत लिया।
शनिवार को 18 ओवर के खेले गए फाइनल मुकाबले में गुर्जर क्रिकेट एकेडमी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। गुर्जर क्रिकेट एकेडमी ने 190 रन बनाए। हालांकि शुरुआत लड़खड़ा गई और छह रन पर ही दो विकेट गवां दिए। पार्थ पलावत ने 48 और अंकित ने 77 रन बनाकर टीम को बेहतर स्कोर तक पहुंचाया। अंकित ने अपनी पारी में नौ छक्के लगाए। माधव ने पांच छक्कों की मदद से तेज 35 रनों का योगदान दिया।
जवाब में खेलने उतरी एनएमसी क्लब बरेली मात्र 116 रनों पर ऑलआउट हो गई। गुर्जर एकेडमी की ओर से ऋषभ चौधरी और पार्थ ने दो-दो, दिलशाद खान ने चार विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच अंकित को टूर्नामेंट डायरेक्टर अभय सिंह गुर्जर ने पांच सौ रुपये और ट्रॉफी प्रदान की। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कविता यादव के पति भाजपा नेता वरुण यादव ने गुर्जर क्रिकेट एकेडमी के कप्तान अपूर्व भदौरिया को विजेता ट्रॉफी व 25 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
उप विजेता रही एनएमसी क्लब बरेली को ट्रॉफी देकर व 11 हजार नगद धनराशि सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एकांश यादव को सबसे सफल गेंदबाज और आकाश शर्मा को बेस्ट फील्डर का खिताब मिला। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अनुज गुप्ता रहे। अनुज गुप्ता को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के सम्मान से भी नवाजा गया। मुकाबले के बाद गुर्जर क्रिकेट एकेडमी के कोच अभय सिंह गुर्जर ने वरुण यादव, सुनील शर्मा, संजीव गुप्ता, अमर बहादुर, अरविंद कुमार, शैलेंद्र शर्मा, जलालुद्दीन, अनुज सिंह, प्रदीप गुप्ता, विवेक शर्मा, कुलदीप मिश्रा को स्मृति चिह्न से सम्मानित किया।