फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gul Hassan beheading, I was holding him tightly

गुल हसन ने सिर कलम किया, मैं तो उसे कसकर पकड़े था

Wed, 19 Aug 2015 12:04 AM IST
बहमनी चौकी (परौर)।
बहमनी चौकी (परौर)। Updated Wed, 19 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Gul Hassan beheading, I was holding him tightly
परौर थाना क्षेत्र के बहमनी चौकी गांव में सोमवार दोपहर बहन का सिर कलम करने वाले दो सगे भाइयों में से एक गुल मोहम्मद उर्फ नन्हूं सोमवार देर रात ही पुलिस की पकड़ में आ गया। वह बदायूं के दातागंज इलाके के सराय क्षेत्र में अपने बहनोई के यहां छुपा था। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुलिस ने मंगलवार शाम उसकी गिरफ्तार परौर थाना क्षेत्र के पकड़िया चौराहे से दिखाई है। उसके पास से गला काटने में प्रयुक्त छूरा भी बरामद कर लिया गया है। साथ ही इसके पिता फौजदार, भाई मसनूर और बहनोई अनीलुद्दीन को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। ये तीनों भी बदायूं जिला के सराय क्षेत्र से एक साथ यहां लाए गए।
विज्ञापन

थाने में इन सभी की शिनाख्त घटना के चश्मदीद अच्छन ने की। पुलिस को दिए बयान में नन्हूं ने बताया कि वह अपने भाइयों में छठें नंबर का है। उसने कहा कि बहन का कत्ल करने में वह साथ जरूर था लेकिन उसने गला नहीं काटा। उसने कहा कि घटना में शामिल रहे दूसरे नंबर के भाई गुल हसन ने बहन का सिर कलम किया जबकि उसने बहन को कसकर पकड़ कर जमीन पर लेटा रखा था। घटना के बाद कटे सिर को कपड़े में लपेट कर घर के सामने पूरब की ओर पक्की सड़क पारकर पेड़ों की ओर वे भागे। वहां से सीधे खेतों में होते हुए आगे बढ़ते गए। बहुत दूर जाकर दोनों रुके। उसके बाद नन्हूं ने बदायूं में अपने बहनोई के यहां जाना तय किया जबकि गुल हसन कटा हुआ सिर ठिकाने लगाने को कटरी क्षेत्र की ओर से रामगंगा नदी की तट की ओर चला गया। उसके बाद से दोनों में कोई संपर्क नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पूछताछ में नन्हूं ने पुलिस से कहा कि बहन को अच्छन के चक्कर में न पड़ने के लिए काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी और उसी से निकाह की जिद पर अड़ी रही। तमाम मनाही के बाद भी रविवार की आधी रात के बाद पर फूफा के घर चली गई और रात वहीं छत पर अच्छन के साथ रही। इससे उनलोगों को परिवार का नाक कट जाने सरीखा मलाल और गुस्सा आया। उसके बाद भी आवाज देकर बहन को घर लौटने को कहा लेकिन वह वहीं रहने की जिद पर अड़ी तो तमतमाहट में कत्ल की वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुल हसन की तलाश तेज
परौर। ऑनर किलिंग में सिर कलम कलम करने के बाद बहन का कटा सिर लेकर भगे दूसरे नंबर के भाई गुल हसन की गिरफ्तारी पर पुलिस का पूरा फोकस है। एसपी बबलू कुमार ने बताया कि टीमें दबिश देने को निकली हुई हैं। जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है। उसके मिलते ही फूलजहां के कटे सिर की बरामदगी पर काम होगा। सीओ आदेश त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार गुल मोहम्मद से पूछताछ जारी है ताकि फरार दूसरे मुख्य आरोपी के बारे में कुछ सटीक क्लू मिल सके।


हत्या से पहले फूलजहां की हुई थी पिटाई
शाहजहांपुर (ब्यूरो)। थाना परौर क्षेत्र के गांव बहमनी में सोमवार को 18 वर्षीय फूलजहां की हत्या से पहले उसकी पिटाई की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फूलजहां के पीठ, हाथ और पेट पर चोट के निशान थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए गांव के चौकीदार समेत तीन लोगों को शव के साथ भेजा था। मंगलवार को परौर पुलिस ने फूलजहां के सिर कटे शव का पंचनामा भरकर गांव चौकीदार महेश, गांव के ही फूल मोहम्मद और जान मोहम्मद के साथ शव को एक वाहन से यहां पोस्टमार्टम हाउस भेजा था। जान मोहम्मद ने बताया कि गांव में शव को दफन करने की तैयारी कर ली गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद वह लोग शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed