फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Guidance for personality development and career building

Shahjahanpur News: व्यक्तित्व विकास और कॅरिअर बनाने के लिए दिया मार्गदर्शन

Wed, 11 Mar 2026 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Guidance for personality development and career building
तिलहर ​स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस ​शिविर में मौजूद छात्र - फोटो : सांकेतिक
तिलहर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन मंगलवार को बिलहरी गांव में साक्षरता जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व विकास और कॅरिअर संबंधी विषय पर मार्गदर्शन दिया गया।
विज्ञापन

सुबह के सत्र में गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिभूषण के निर्देशन में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने योग और प्राणायाम करके एनएसएस के लक्ष्य गीत का सामूहिक गायन किया। बाद में दल नायक राखी वर्मा के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने स्कूल जाने के बजाय घर बैठे बच्चों का सर्वे किया। उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को डिजिटल साक्षरता के महत्व और सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश भी दिया। बौद्धिक सत्र में जीएफ कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर व करिअर काउंसलर डॉ. रईस अहमद ने छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व विकास और विभिन्न क्षेत्रों में करिअर बनाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. नरेश पाल के संचालन में हुए कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. सरन पाल सिंह ने स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed