फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Guddi Devi became the head of Piru Panchayat

गुड्डी देवी चुनीं गईं पीरू ग्राम पंचायत की प्रधान

Wed, 22 Dec 2021 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Guddi Devi became the head of Piru Panchayat
पुवायां में पीरू की नव निर्वाचित प्रधान गुड्डी देवी को प्रमाण पत्र देते निर्वाचन अधिकारी अमित स? - फोटो : POWAYAN
पुवायां। ग्रामसभा पीरू में प्रधान पद के लिए सोमवार को हुए मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना की गई। मतगणना के बाद गुड्डी देवी को विजयी घोषित किया गया है। पीरू पंचायत के प्रधान प्रत्यक्ष कुमार की कुछ समय पूर्व हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद गांव पीरू में उपचुनाव कराने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

उपचुनाव में प्रत्यक्ष कुमार की पत्नी गुड्डी देवी, बलवीर सिंह की पत्नी मीरा देवी और सतेंद्र पाल सिंह और वीरेंद्र कुमार ने नामांकन कराया था। सोमवार को मतदान कराया था। मंगलवार को हुई मतगणना में गुड्डी देवी को 285 मत मिले। उनको विजयी घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी बीईओ अमित कुमार ने गुड्डी देवी को प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर रही मीरा देवी को 267, तीसरे स्थान पर रहे सतेंद्र पाल सिंह यादव को 161 और वीरेंद्र को एक वोट मिला। प्रमाणपत्र देने के समय अखिल भारतीय प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र अवस्थी, अवनीश सैनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। गुड्डी देवी ने कहा कि वह सभी की सहमति से गांव का सर्वांगीण विकास कराने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed