फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Groom brother-in-law dies in road accident three injured including bride in Shahjahanpur

Shahjahanpur: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई दूल्हे की कार, बहनोई की मौत; दुल्हन समेत तीन लोग घायल

Tue, 05 Dec 2023 03:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Dec 2023 03:02 PM IST
सार

शाहजहांपुर के खुटार में दुल्हन को विदा कराकर ले जा रहे दूल्हे की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे दूल्हे के बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई। दूल्हा-दुल्हन सहित तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Groom brother-in-law dies in road accident three injured including bride in Shahjahanpur
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में शादी के बाद दुल्हन को विदा कराकर राजस्थान लौट रही बरातियों की कार सोमवार रात बंडा-खुटार मार्ग पर मझरिया पुल पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। भीषण हादसे में दूल्हे के बहनोई की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूल्हा और दुल्हन समेत कार स्वामी घायल हो गए। पुलिस ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। उसका चालक फरार है।

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के थाना पढ़ुआ के गांव सिमरी निवासी तेज नारायण ने अपनी पुत्री सोनम की शादी राजस्थान के जिला सीकर के थाना पाटन के गांव रामपुर बेगा कलाकस निवासी सीताराम के पुत्र दिनेश से तय की थी। सिमरी में तीन दिसंबर को शादी धूमधाम से संपन्न हुई। चार दिसंबर को दुल्हन की विदा कराकर बरात वापस जा रही थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Shahjahanpur News: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने दी जान, गर्दन में मारी गोली; रिश्ते में थे दोनों जीजा-साली
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के उड़े परखच्चे 
कार में दूल्हा दिनेश, दुल्हन सोनम, कार स्वामी संजय और दूल्हे का बहनोई संदीप बैठे थे। कार राजस्थान के जनपद अलवर के थाना नीमराना के गांव दुदहड़िया निवासी संदीप ही चला रहे थे। अन्य बराती बस में थे। मझरिया पुल पर कार सामने से आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चला रहे 27 वर्षीय संदीप, दिनेश, सोनम और संजय घायल हो गए।

राहगीरों ने एंबुलेंस को कॉल कर हादसे की सूचना दी। जिसके बाद घायलों को बंडा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बराती और वधू पक्ष के लोग बंडा पहुंचे। संदीप अपने पीछे पत्नी पूनम, पुत्र मानुष और रितेश को रोता-बिलखता छोड़ गए। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि दिनेश के चाचा रतीराम की तहरीर पर ट्रैक्टर के अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

मंगलगीत के स्थान पर मची चीख पुकार
वर और वधू पक्ष के घर शादी के मंगलगीत गाए जा रहे थे। हादसे की सूचना के बाद दोनों जगह मातम छा गया। वधू पक्ष के लोग बंडा पहुंचे और संदीप के परिजनों को सांत्वना दी। वर और वधू के साथ अन्य बराती राजस्थान रवाना हो गए। कुछ लोग संदीप का शव लेने के लिए शाहजहांपुर में रुके थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed