फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Grandmother and granddaughter injured in a bull attack in Awas Vikas Colony

Shahjahanpur News: आवास विकास कॉलोनी में सांड़ के हमले से दादी-पोती घायल

Thu, 20 Nov 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Grandmother and granddaughter injured in a bull attack in Awas Vikas Colony
शाहजहांपुर। महानगर की आवास विकास कॉलोनी, बरेली मोड़ में घर के बाहर टहल रहीं दादी और पोती पर सांड़ ने हमला कर दिया। दोनों के गंभीर चोटें आईं हैं। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भिजवाया गया है। लोगों ने बंदर और गोवंशीय पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड संख्या 23 में स्थित आवास विकास कॉलोनी में इन दिनों छुट्टा पशुओं और बंदरों का आतंक है। 17 नवंबर को आवास संख्या 5/15 निवासी सुषमा वर्मा (67) अपनी पोती श्रीनिका वर्मा (दो वर्ष) को घर के बाहर टहला रहीं थीं। तभी अचानक सांड़ ने हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे सांड़ को भगाया।
विज्ञापन

हादसे में सुषमा की पसलियों तथा श्रीनिका के चेहरे पर चोटें आईं हैं। लोगों के मुताबिक काॅलोनी में छुट्टा पशु और बंदर घूमते रहते हैं। लोगों का घरों से निकलना भी दूभर हो गया है। आए दिन कोई न कोई हादसे का शिकार हो रहा है। नगर निगम और आवास एवं विकास परिषद के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काॅलोनी के उज्ज्वल शर्मा, मुनीष आर्या, पवन गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, अमित सिंह, कामाक्षी वर्मा, प्रवीण सक्सेना, कीर्ती सक्सेना आदि ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला ने बताया कि नगर आयुक्त से वार्ता कर काॅलोनी से छुट्टा पशुओं को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed