फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Got second marriage without giving divorce, wife gave Tahrir

Shahjahanpur News: बिना तलाक दिए कर लिया दूसरा निकाह, पत्नी ने दी तहरीर

Sun, 13 Aug 2023 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Got second marriage without giving divorce, wife gave Tahrir
खुटार। तलाक दिए बिना ही दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चलने के दौरान आरोपी ने दूसरा निकाह कर लिया। पहली पत्नी ने तहरीर देकर पति पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद लखीमपुर खीरी के थाना गोला के गांव मैठिया निवासी एक युवती का निकाह खुटार के गांव में हुआ था। महिला के अनुसार उनकी ससुराल के लोग कम दहेज मिलने की बात कह कर प्रताड़ित करते थे। ससुराल के लोगों ने उसको पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने पति और ससुराल के लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई। मुकदमा अभी न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

आरोप है कि शुक्रवार को पति ने दूसरा निकाह कर लिया। जानकारी पाकर महिला थाने पहुंची और पति पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि तहरीर मिली है। इस मामले में पहले से ही मुकदमा पंजीकृत है। आरोपी पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed