फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Got another chance for admission in IGNOU, date extended

Shahjahanpur News: इग्नू में प्रवेश का मिला एक और मौका, बढ़ाई गई तिथि

Mon, 18 Sep 2023 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Got another chance for admission in IGNOU, date extended
शाहजहांपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई 2023 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। कई छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया है। उनके लिए इग्नू की तरफ से एक बार फिर ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। अब 20 सितंबर तक छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके आजाद ने बताया कि महाविद्यालय में इग्नू का केंद्र संचालित है, जो छात्र-छात्राएं इग्नू से अपनी पढ़ाई को जारी रखना चाहते हैं, वे संबंधित पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बताया कि जुलाई 2023 सत्र में प्रमाणपत्र एवं सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर ऑनलाइन और ओडीएल दोनों ही माध्यमों में प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। 20 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। पुनः पंजीकरण के लिए विलंब शुल्क 200 रुपए देय होगा।
विज्ञापन


यहां करें आवेदन
शिक्षार्थी लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर जाकर दिए गए प्रोग्राम इनफार्मेशन पर क्लिक करके कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/ द्वारा एवं पुनः पंजीकरण के लिए दी गई लिंक https://onlinerr.ignou.ac.in/ से अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed