फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   goons attacked wedding guests during dance at wedding ceremony in Shahjahanpur

बरात में बवाल: डांस के दौरान विवाद के बाद बरातियों पर हमला, दूल्हा समेत 18 घायल, दुल्हन हुई बेहोश

Tue, 20 Feb 2024 06:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 06:18 PM IST
सार

बरात में डांस के दौरान हुए विवाद के बाद सोमवार रात बवाल हो गया। जनवासे में घुसकर गांव के युवकों ने बरातियों पर हमला कर दिया। इससे दूल्हा समेत कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
goons attacked wedding guests during dance at wedding ceremony in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के गांव बरुआर में शादी समारोह में तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद गांव के कुछ युवकों ने जनवासे में बरातियों पर हमला कर दिया। इसमें दूल्हे समेत 18 बराती घायल हो गए। इसके चलते फेरे नहीं हो पाए और बरात को बैरंग जाना पड़ा।

विज्ञापन


गांव बरुआर के प्यारेलाल मौर्य की इकलौती पुत्री लीलावती का विवाह निगोही के गांव डींग निवासी ओम प्रकाश मौर्य के बेटे कुलदीप से तय हुआ था। सोमवार को बरात पहुंची। रात लगभग 10:30 बजे बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। गांव के कुछ युवकों ने डीजे तेज आवाज में बजाने का विरोध किया। कहासुनी के बीच धक्का-मुक्की होने पर गांव का एक युवक गिर गया। इससे गुस्साए युवक ने एक बराती को थप्पड़ मारा तो रिश्तेदारों ने उसे पीट दिया। दुल्हन पक्ष ने किसी तरह मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन


द्वाराचार और दावत के बाद रात करीब डेढ़ बजे गांव के कुछ युवक लाठी-डंडे और असलहे लेकर खेत में टेंट लगाकर बनाए गए जनवासे में पहुंच गए। दूल्हे के बड़े भाई सर्वेश के सिर पर किसी ने डंडा मार दिया। उनके जमीन पर गिरते ही अन्य कई पर हमला कर दिया गया। घायल बराती जान बचाकर भागे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां के चोट लगने से दुल्हन हुई बेहोश
दुल्हन लीलावती की मां द्रौपदी हमलावरों के सामने हाथ-पैर जोड़कर उनकी मिन्नतें करती रहीं। हमलावरों ने द्रौपदी की भी पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गईं। मां के घायल होते ही लीलावती भी बेहोश होकर गिर पड़ीं। 

गिड़गिड़ाता रहा वधू पक्ष... पीटते रहे हमलावर 
बरुआर में सोमवार की रात हमलावरों का ऐसा कहर बरपा कि बरात में गूंज रहे मंगलगीत अचानक चीख-पुकार में बदल गए। लड़की पक्ष के लोग हमलावरों के सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा।  

गांव बरुआर ग्राम पंचायत बरहा मोहब्बतपुर का मजरा है। यहां पर लगभग 200 परिवार हैं। इनमें यादव और काछी बिरादरी के लोग रहते हैं। बताते हैं कि गांव में यादव बिरादरी के लोग प्रभावशाली हैं। रात में विवाद के बाद करीब तीन बजे पीड़ित परिवार ने थाने में जाकर रिपोर्ट लिखवाने के लिए तहरीर दी। प्यारेलाल ने सुबह एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पुलिस ने उनकी बात सुनने के बजाय टरका दिया। उनके समधी घायलों को निगोही व तिलहर थाने ले गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल तक नहीं भेजा। 

लोकसभा चुनाव 2024: बरेली मंडल की पांच सीटों पर सपा ने उतारे बाहरी प्रत्याशी, पार्टी में अंदरखाने विरोध शुरू

एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मंगलवार शाम छह बजे तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। गांव में पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मंगलवार शाम छह बजे तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। सीओ प्रयांक जैन ने कहा कि  बरुआर गांव में बरातियों से मारपीट के मामले में दिन में कोई थाने पर नहीं आया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed