फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   goons attacked Arjunpur village over stray cattle beat up the villagers in shahjahanpur

UP News: शाहजहांपुर में छुट्टा पशुओं की वजह से दो गांवों में तनाव, हमला-मारपीट, फायरिंग से फैलाई दहशत

Mon, 16 Dec 2024 06:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Dec 2024 06:11 PM IST
सार

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की वजह से दो गांवों के बीच तनाव पैदा हो गया। पड़ोसी गांव खिरिया के दबंगों ने अर्जुनपुर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ग्रामीणों की पीटा और फायरिंग कर दहशत फैलाई। 

विज्ञापन
goons attacked Arjunpur village over stray cattle beat up the villagers in shahjahanpur
एसपी दफ्तर पहुंचे पीड़ित ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में छुट्टा पशुओं की वजह से निगोही के दो गांवों में तनाव की स्थिति बन गई। निगोही के खिरिया गांव के लोगों ने अर्जुनपुर पर हमला कर दिया। आरोप है कि रात में 50 से ऊपर लोगों ने असलाह लेकर बवाल किया। मकानों के दरवाजे पर लाठी-डंडे मारने के साथ ही मारपीट करते हुए हवाई फायर कर दहशत फैलाई। स्थानीय पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर पीड़ितों ने एसपी राजेश एस. से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


अर्जुनपुर और खिरिया गांव के लोगों के खेत आसपास हैं। दोनों गांवों के बीच मात्र एक किलोमीटर की दूरी है। रविवार की शाम अर्जुनपुर निवासी राजेश गांव के विनोद के साथ खेत की रखवाली कर रहे थे। उनके खेत में छुट्टा पशु आने पर उन्होंने निकाल दिए। वह खिरिया गांव के एक व्यक्ति के खेत में चले गए। छुट्टा पशुओं को हांक कर दूसरे के खेत में करने को लेकर विवाद हो गया। आरोपी ने पूरे गांव को गाली देना शुरू कर दिया। वहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। रात करीब नौ बजे अर्जुनपुर के करीब 50 लोग आए और राजेश के खेत में लगे तार, बल्ली आदि को तोड़ दिया। 
विज्ञापन


यूपी लेखपाल हत्याकांड: न उठा पा रहा था दो पत्नियों का खर्च, कार की किस्त भी टूटीं; कातिल दोस्त का ये था प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गांव पर हमला करते हुए दरवाजों पर लाठी-डंडे बरसाए। रास्ते में जो भी मिला, उसे पीट दिया। महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। उनके साथ मारपीट की गई। दहशत फैलाने के लिए पांच राउंड फायर भी किए। पीड़ित पक्ष की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस के गांव में होने के दौरान भी भागते समय हमलावरों ने फायर किए। पीड़ितों ने बताया कि 1500 फुट पाइपलाइन भी हमलावर उखाड़ ले गए। यूकेलिप्टिस के पेड़ भी काट दिए।

तीन घंटे सर्दी में कंपकंपाते रहे ग्रामीण, थाना पुलिस को नहीं मिली फुर्सत
खिरिया उत्तरी के लोगों के हमले के बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने थाने जाने की बात कही तो उन्हें रोक लिया। सिपाहियों ने कहा कि वह इंस्पेक्टर को यहीं बुला ले रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सिपाहियों की बात मानकर गांव की महिलाएं, पुरुष और बच्चे सर्दी में सड़क पर इंतजार करते रहे। निगोही थाना प्रभारी को आने की फुर्सत नहीं मिली। सुबह थाने पर आने पर भी पुलिस ने उनकी फरियाद सुनने के बजाय टरका दिया।

पुलिस कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात
सोमवार को अर्जुनपुर के ग्रामीण भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह, रामकुमार गौतम व अनिल वर्मा के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचे। उनके आने से पहले ही पुलिस कार्यालय में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। इंस्पेक्टर सदर, चौक कोतवाली और महिला थाना प्रभारी आ गई। यातायात पुलिस भी रूट डायवर्जन कराने की तैयारी में लग गई। सदर इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने ग्रामीणों से वार्ता कर सात लोगों के शिष्टमंडल की एसपी राजेश एस. से मुलाकात कराई। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि जानवरों को लेकर विवाद होने पर सूचना आने पर पीआरवी मौके पर पहुंच गई थी। पीड़ित पक्ष ने इंस्पेक्टर से मुलाकात नहीं की। वे सीधे यहां चले आए। तहरीर के आधार पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed