फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Goods worth lakhs stolen from a plant located on a BJP MLA's land.

Shahjahanpur News: भाजपा विधायक की जमीन पर लगे प्लांट से लाखों का सामान चोरी

Sat, 03 Oct 2026 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from a plant located on a BJP MLA's land.
निगोही। भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा की जमीन पर लगे इंटरलॉक प्लांट का ताला तोड़कर चोर ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन बड़े बैटरे, मोटर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह प्लांट पर पहुंचे संचालक को घटना की जानकारी हुई। मामला विधायक की जमीन से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस सामने स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

गांव कुंदिरना निवासी अभिषेक सिंह कुशवाहा उर्फ लालू ने बताया कि निगोही-शाहजहांपुर मार्ग पर गुरगवां गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने विधायक की जमीन पर उनका इंटरलॉक बनाने का प्लांट लगा है। शनिवार को उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सीओ सदर शुभम वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि सीसी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। विधायक सलोना कुशवाहा ने बताया कि उनकी जमीन पर ही एक कार्यकर्ता ने इंटरलॉक प्लांट लगाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed