फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Assurance given on road repairs; farmers call off sit-in.

Shahjahanpur News: सड़क मरम्मत का आश्वासन, किसानों ने किया धरना स्थगित

Sat, 03 Oct 2026 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Assurance given on road repairs; farmers call off sit-in.
तिलहर में अधिकारियों से बात करते किसान नेता। स्रोत: संगठन
तिलहर। निगोही मार्ग पर रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज निर्माण के कारण रेलवे फाटक बंद किए जाने समेत 15 मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। दोपहर में एसडीएम आदित्य श्रीवास्तव और सीओ विदुष सक्सेना ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसान नेताओं से वार्ता की। अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने सात दिन के लिए धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

किसानों ने स्टेशन के पश्चिमी ओर बंद रेलवे फाटक खुलवाने और रुजवारी व गुलचंपा रेलवे फाटक के पास निगोही जाने वाले जर्जर मार्ग की मरम्मत की मांग प्रमुखता से रखी। एसडीएम ने रेलवे अधिकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने बताया कि फाटक डंप हो चुका है, जिसे दोबारा खुलवाने के लिए प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने जर्जर सड़क की जल्द मरम्मत कराने और अन्य मांगों के निस्तारण का भी आश्वासन दिया। युवा जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि सात दिन में सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो किसान दोबारा धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed