{"_id":"6ac144bf088a8a9b650365d1","slug":"lekhpals-boycotted-work-and-staged-a-sit-in-protest-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-186428-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: समाधान दिवस में नहीं पहुंचे लेखपाल, धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: समाधान दिवस में नहीं पहुंचे लेखपाल, धरने पर बैठे
विज्ञापन
जलालाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम को ज्ञापन देते लेखपाल संघ के पदाधिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे लेखपालों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने तहसील परिसरों में धरना देकर आवाज बुलंद की।
पुवायां में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को लेखपालों ने समाधान दिवस का बहिष्कार कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदानंद सरोज को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि लेखपाल लगातार बढ़ते कार्य, संसाधनों के अभाव, लंबित पदोन्नति, वेतन विसंगति आदि का सामना कर रहे हैं। अध्यक्ष आलोक कुमार और मंत्री रितेश कनौजिया के साथ मोहम्मद एहतराम, अभिनव श्रीवास्तव, मिथुन मिश्रा, उत्कर्ष वर्मा, प्रदीप कुमार सहित कई लेखपाल मौजूद रहे।
जलालाबाद। लेखपाल दोपहर दो बजे तक हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन लोगों ने तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। एडीएम एफआर अरविंद कुमार को ज्ञापन दिया। तहसील अध्यक्ष रविकांत के अलावा कुशल अवस्थी, मोहन शर्मा, पिंकी तोमर, अनुपम दिनकर आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
तिलहर। लेखपालों ने दोपहर दो बजे तक कार्य बहिष्कार किया। अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, महामंत्री तरुण कुमार, शिवा गुप्ता, अंशु वाजपेयी आदि मौजूद रहे।