निगोही। मोहल्ला गौसनगर में चल रहे चार रोजा उर्स गौस-ए-आजम के तीसरे दिन शनिवार रात तरही मुशायरे का आयोजन किया गया। हिलाल बदायूंनी की निजामत में दूर-दराज से आए शायरों ने अपने कलाम पेश कर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी।
इससे पहले फज्र की नमाज के बाद हलकाए जिक्र और कुरानख्वानी हुई। जोहर की नमाज के बाद फातेहा ख्वानी की गई। रात नौ बजे मुशायरे में कासिम अख्तर वारसी, दुलारे फारुकी, बिलाल राहत, शाद पीलीभीती, शाहिद रजा और यासीन खां ने कलाम पेश किए। बरेली से आए खानकाह वली मियां के सज्जादानशीन अनवर मियां ने देश में अमन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ की। इस मौके पर हाफिज हाशिम कादरी, मौलाना तारिक कादरी, मोहम्मद रफी अंसारी, डालमिया कुरैशी, शाहिद हुसैन, खानिम खां, कय्यूम खां और हामिद रजा खां आदि मौजूद रहे। संवाद