फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Goldsmith cheated one lakh by giving two chains of fake gold

Shahjahanpur News: नकली सोने की दो चेन देकर सुनार से एक लाख ठगे

Thu, 18 May 2023 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Goldsmith cheated one lakh by giving two chains of fake gold
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा जयपाल में ठगों ने भाभी के जहर खा लेने की बात कहकर सराफ को चूना लगा दिया। युवकों ने नकली सोने की दो चेन देकर 1.05 लाख रुपये ले लिए। व्यापारी ने चेन चेक कराईं तो उसे ठगी का पता चला। तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव ग्राम कटौल कोटावारी निवासी सपन शर्मा की मदनापुर के गांव बरखेड़ा में सराफे की दुकान है। तीन मई को दोपहर 12 बजे दो बाइकों से चार युवक उनकी दुकान पर आए। दो युवक अंदर आ गए और भाभी के जहर खा लेने की बात कहकर इलाज के लिए रुपयों की जरूरत बताई। युवकों ने सोने की बताकर 21.140 मिलीग्राम और 12 मिलीग्राम की दो चेन गिरवी रखने के लिए दीं। सपन ने उन्हें 105000 रुपये दे दिए। छह दिन बाद सराफा व्यापारी ने दोनों चेन की जांच कराई तो वे नकली निकलीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed