फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gold was breathing so hard barren land

मेहनत की तो सोना उगलने लगी बंजर जमीन

Mon, 17 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 17 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Gold was breathing so hard barren land
हरी भरी जमीन
पुवायां। मेहनतकशों के जोश और जज्बे को सलाम। जो जमीन जानवरों के चरने लायक तक नहीं थी वह आज इनकी मेहनत के चलते सोना उगल रही है। हालांकि सरकारी उपेक्षा से मेहनतकश किसान निराश हैं। सरकारी सहायता मिलना तो दूर बैंक आदि से कर्ज लेने में भी उन्हें भारी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। हालांकि यह निराशा उनके जोश और जज्बे के बीच आड़े नहीं आती है। 
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर सैंजनियां, औरंगाबाद, महोलिया वीरान, लाह वीरान, मैनियां, सुजानपुर, टोडरपुर, झदिया, टाह खुर्द कलां, दिलीपपुर, भीमपुर, कैमहरिया, लक्ष्मीपुर, चमरोबोझी, बिजौरा-बिजौरिया, खंडसार सहित तमाम गांवों के आसपास की जमीन काफी ऊंची, नीची और बंजर थी। रेतीली इतनी कि गर्मी के मौसम में रेगिस्तान की तरह रेत के टीले जगह बदलते रहते थे। कुछ वर्ष पूर्व यहां कोई भी फसल उगाने की सोचना आसमान से तारे तोड़ने जैसा था। 
विज्ञापन

एक समय था जब यहां हजारों एकड़ भूमि खाली पड़ी रहती थी। संसाधनों के अभाव और परंपरागत खेती किए जाने के कारण लाभ कम ही हो पाता था। धान की जगह धानी बोते थे जो बेड़ डालकर पौध लगाने की बजाय ऐसे ही बो दी जाती थी। बारिश के सहारे जो हो जाता था, उसी में संतोष करना पड़ता था। गेहूं बोने के लिए खेत को वर्ष भर खाली रखकर तैयार किया जाता था। अब खेत किसी भी समय खाली नहीं रहता है। वर्ष भर में तीन फसलें पैदा की जा रही हैं। गेहूं, धान, गन्ने के अलावा, खरबूजा, तरबूज, मटर, आलू, खीरा सहित कई सब्जियों की खेती बहुतायत में है। अब यह जमीन किसानों की मेहनत से सोना उगल रही है। इस जमीन को समतल और उपजाऊ बनाने में पंजाब से आकर बसे सिख फार्मर और गोरखपुर के मेहनतकश श्रमिकों का खासा योगदान है। सिख फार्मर्स ने खेती में वैज्ञानिक तरीके और मशीनरी युग की शुरूआत की। ऊबड़-खाबड़ और रेतीली जमीनों को खरीदने के बाद सबसे पहले दिन-रात मेहनत कर इन्हें समतल करने का काम किया। बाद में सिंचाई के साधनों को बढ़ाकर जमीन को उपजाऊ बना दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हैं आलू किंग
नत्थापुर क्षेत्र में आलू की बड़े भूभाग पर खेती करने के कारण यहां के फार्मर अमरजीत सिंह को आलू किंग कहां जाता है। इसके अलावा कई प्रगतिशील किसान परंपरागत खेती को त्याग कर नई इबारत लिख रहे हैं। गुटैया स्थित एमएम फार्म पर फूलों की खेती की शुरूआत की गई है।

सरकार और प्रशासन के रवैये से निराशा
मेहनतकश किसान सरकार ओर प्रशासन के रवैये से बहुत निराश हैं। पिछले वर्ष ओलावृष्टि और सूखे के कारण किसानों को भारी घाटा हुआ था। सर्वे भी किया गया लेकिन सहायता के नाम पर तमाम किसानों को अभी तक एक रुपये का मुआवजा नहीं मिल सका है। इस वर्ष भी बारिश कम होने से धान की फसल में सिंचाई पर भारी खर्च आया। खेती में भारी लागत के  कारण किसानों को बैंक आदि से कर्ज लेना पड़ता है, यहां भी उनका जमकर शोषण किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed