{"_id":"6ac13e0f27bf60eb7a042e58","slug":"gold-medals-in-hockey-and-cricket-bring-cheer-to-asian-games-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-186484-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एशियाई खेलों में हॉकी व क्रिकेट में स्वर्ण पदक से हर्ष की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एशियाई खेलों में हॉकी व क्रिकेट में स्वर्ण पदक से हर्ष की लहर
विज्ञापन
कैंट में इंडिया टीम की जीत का जश्न मनाते शाहजहांपुर के खिलाड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी और क्रिकेट टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर शाहजहांपुर के खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है। शनिवार को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीता। वहीं पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण अपने नाम किया।
शाहजहांपुर के खिलाड़ियों ने दोनों टीमों की उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि एशियाई खेलों में एक ही दिन क्रिकेट और हॉकी में स्वर्ण मिलना देश के लिए गौरव की बात है। खिलाड़ियों ने कहा कि भारतीय टीमों के प्रदर्शन से जिले के उभरते खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों की लगातार सफलता से देश में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी। विशेष रूप से हॉकी में स्वर्ण के साथ ओलंपिक का टिकट मिलना भारतीय खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
--
दोनों भारतीय टीमों की स्वर्णिम जीत गर्व का क्षण है। खिलाड़ियों का अनुशासन और टीम भावना युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।
-अभिषेक कुमार
--
अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीता। पूरी टीम और देशवासियों को हार्दिक बधाई।
- इरफान खान
--
अभिषेक शर्मा की शुरुआत और तिलक वर्मा की शानदार पारी ने जीत की नींव रखी। गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
- मनोज यादव
--
भारतीय क्रिकेट और हॉकी टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। इससे युवाओं को काफी प्रेरणा मिलेगी।
- अभय सिंह गुर्जर