{"_id":"6248a9fa0c9c536c3756b662","slug":"girls-practiced-cricket-coach-gave-tips-shahjahanpur-news-bly480164650","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने किया क्रिकेट का अभ्यास, कोच ने दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने किया क्रिकेट का अभ्यास, कोच ने दिए टिप्स
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एसएस कॉलेज में खिलाडिय़ों को खेल के टिप्स देते कोच
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। क्रिकेट की टीम बनने के बाद छात्राओं ने अभ्यास करना शुरू कर दिया। छात्राओं को क्रिकेट में निपुण बनाने के लिए शनिवार को एसएस कॉलेज में कोच ने उन्हें टिप्स दिए। इस दौरान दो घंटे तक छात्राओं ने खूब पसीना बहाया। एसएस कॉलेज की 75 छात्राओं ने क्रिकेट की टीम में शामिल होने के लिए अपना नामांकन कराया था। उसके बाद छात्राओं की ट्रेनिंग को शुरू करा दिया था। उनके बीच अभ्यास मैच भी कराया गया। इसी क्रम में शनिवार को इंडोर स्टेडियम में छात्राओं को कोच अजीत सिंह चारग ने टिप्स दिए। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मजबूत टीम बनाएंगे
-अभ्यास मैच कराने के साथ ही छात्राओं को क्रिकेट खेलने के टिप्स भी दिए जा रहे हैं। परीक्षा से पहले ही छात्राओं को क्रिकेट मैच कराकर मजबूत टीम को बनाया जाएगा। -अजीत सिंह चारग, कोच
करेंगे बेहतर प्रदर्शन
-क्रिकेट खेलते हुए काफी मजा आ रहा है। पहले तो क्रिकेट नहीं खेला है, पर लगातार अभ्यास करने के बाद का खेल में निखार आएगा। तभी मैदान पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। -नेहा
विज्ञापन
अब अबला न समझें
-लड़कियों को अबला नहीं समझना चाहिए। पुरुषों की तरह वह भी मैदान में उतरकर चौके-छक्के लगा सकती हैं। बल्लेबाजी में अभ्यास कर खेल में निखार लाना चाहते हैं। -अनीशा
रोमांचक खेल है क्रिकेट
-क्रिकेट का खेल काफी रोमांचक होता है। आईपीएल चल रहा है। उसमें देखकर भी काफी नियम सीखने को मिलते हैं। उम्मीद है कि जनपद की टीम काफी बेहतर होगी। -सुमनजीत कौर
अच्छा प्रदर्शन करेंगे
-पहली बार क्रिकेट के मैदान पर उतरने का मौका मिलेगा। अभी तो इंडोर स्टेडियम खेल रहे हैं, मैदान में उतरने पर भी अच्छा खेल का प्रदर्शन करेंगे। -अंबिका गंगवार
प्रतिभा दिखाने का मिला मौका
-क्रिकेट खेलने का काफी ज्यादा मन था। कॉलेज में आने के बाद वह इच्छा पूरी होने जा रही है। पहली बार छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। -चंचल