फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girlfriend reached lover's house for marriage

Shahjahanpur News: शादी के लिए प्रेमी के घर जा पहुंची प्रेमिका

Wed, 09 Aug 2023 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend reached lover's house for marriage
थाने में कई घंटे चली पंचायत, समझाकर थके परिजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुवायां। क्षेत्र के एक गांव में युवती शादी के लिए अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। जानकारी पाकर लोगों की भीड़ लग गई। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंचे। बाद में युवती प्रेमी के घर चली गई।

एक गांव की युवती का पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ दिन पूर्व युवती के परिजनों को प्रेम प्रसंग की जानकारी लगी। इस पर उन्होंने युवक के घर शिकायत कर कार्रवाई की चेतावनी दी और युवती पर भी सख्ती कर दी। मंगलवार सुबह युवती मौका पाकर प्रेमी के घर जा पहुंची। पहले तो युवक के परिजनों ने मामले का संज्ञान नहीं लिया लेकिन काफी देर बाद भी युवती घर नहीं गई और युवक के परिजनों से कहा कि वह शादी के लिए आई है, तो युवक के घर वाले परेशान हो उठे। युवक भी प्रेमिका से शादी करने की बात कहने लगा।
विज्ञापन


जानकारी पाकर युवक के परिजन भी युवक के घर पहुंचे और युवती से घर चलने को कहा, लेकिन युवती ने घर जाने से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और मामले की जानकारी ली। थाने में कई घंटे पंचायत चलने के बाद युवती के परिजनों ने कह दिया कि उन्हें लड़की से अब कोई मतलब नहीं है। इसके बाद युवती प्रेमी केे घर चली गई। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामला थाने आया था। दोनों पक्षों की सहमति बन गई। युवती अपने प्रेमी के घर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed