{"_id":"657f43ee072821e68f0e1074","slug":"girlfriend-had-committed-suicide-after-running-away-and-refusing-to-marry-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-10031-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भागकर शादी से इन्कार पर प्रेमिका ने की थी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भागकर शादी से इन्कार पर प्रेमिका ने की थी आत्महत्या
Mon, 18 Dec 2023 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
मदनापुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मान सिंह। स्रोत-पुलिस
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में फंदे से लटके मिले लड़की के शव के मामले का राजफाश हो गया। मोबाइल की सीडीआर से मिले नंबरों के आधार पर पुलिस ने उसके प्रेमी मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकारा कि प्रेमिका घर से भागकर शादी का दबाव बना रही थी। इन्कार करने पर उसने जान दे दी।
शुक्रवार सुबह लड़की का शव गांव के नजदीक सरसों के खेत के पास नीम के पेड़ में चुन्नी के सहारे लटका मिला था। मृतका के पिता ने बेटी की उम्र 14 वर्ष बताते हुए तीन युवकों पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने मामले की विवेचना शुरू की। शैक्षिक अभिलेखों और अन्य प्रमाणों के आधार पर लड़की की उम्र 19 साल होने का दावा किया गया। पुलिस ने उसके पास से बरामद मोबाइल फोन से पड़ताल शुरू की तो प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी मान सिंह को फिरोजपुर मंदिर के पास से गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। मान सिंह ने स्वीकार किया कि उसका युवती से प्रेम-प्रसंग पिछले आठ माह से चल रहा था। वह खेत में मिलने आती थी। वह भागकर शादी करने का दबाव बना रही थी। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि तथ्यों के आधार पर मामला आत्महत्या का निकला है। मुकदमे में धाराओं को तरमीम कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह भागकर शादी करने के लिए तैयार नहीं था जिस पर वह रोजाना ही झगड़ा करती थी। मरने से पहले उसने अपनी भाभी के नंबर से कॉल कर खेत पर मिलने आई थी। उसे भी फोन कर बुलाया था।
विज्ञापन
मान सिंह ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना ही मरने की धमकी देती थी। एक दिन गुस्से में आकर उसने कह दिया कि जो मर्जी हो वह कर लें। तब वह रोते हुए चली गईं थी।