फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   girl student reached school after consuming poison in Shahjahanpur

जहर खाकर स्कूल पहुंची छात्रा: अस्पताल ले जाते वक्त मौत, परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए किया अंतिम संस्कार

Mon, 22 May 2023 10:23 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 May 2023 10:23 AM IST
सार

शाहजहांपुर के तिलहर में एक छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वह जहर खाकर स्कूल पहुंची थी। वहां हालत बिगड़ने पर शिक्षकों को पता चला। बरेली ले जाते वक्त छात्रा ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
girl student reached school after consuming poison in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के एक गांव की इंटरमीडिएट की छात्रा ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। स्कूल में उसकी तबीयत बिगड़ी तो सीएचसी पर ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर बरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में छात्रा की मौत को लेकर तमाम चर्चाएं हो रही हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सियासत में सितम: अध्यक्ष पद की खातिर पिछड़ी जाति में शादी की, चुनाव हारने पर विवाहिता को मारने की कोशिश
विज्ञापन


एक गांव की किशोरी तिलहर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। शनिवार को वह स्कूल पहुंची तो उसकी हालत खराब होने लगी। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन छात्रा को सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने जहर खाने से छात्रा की हालत बिगड़ने की बात कही। यह सुनकर परिजनों और स्कूल स्टाफ के होश उड़ गए। सीएचसी से उसे आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली ले जाते वक्त हुई मौत 

राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर परिजन उसे बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में मीरानपुर कटरा के पास छात्रा ने दम तोड़ दिया। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर रविवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। छात्रा ने जहरीला पदार्थ क्यों और किन परिस्थितियों में खाया, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। स्कूल प्रबंधन भी घटना से हैरान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed