फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   girl found hanging on tree at midnight in shahjahanpur

Shahjahanpur: घर से लापता हुई युवती, आधी रात इस हालत में मिली, परिवार वाले रह गए सन्न

Thu, 16 Nov 2023 10:26 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Nov 2023 10:26 AM IST
सार

कांट थाना क्षेत्र के एक गांव में आधी रात युवती का शव पेड़ से लटका मिला। वह रात करीब 12 बजे अचानक लापता हो गई थी। परिजन उसको तलाश कर रहे थे। उन्होंने गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
girl found hanging on tree at midnight in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती का शव घर से 50 मीटर की दूरी पर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसके पैर जमीन पर लगे हुए थे। परिजन ने मोहल्ले के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि रात करीब 12 बजे उनकी आंख खुली तो उनकी बेटी चारपाई पर नहीं थी। उन्होंने घरवालों को जगाकर उसकी रात में तलाश की। मुख्य सड़क पर आकर भी ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सुबह करीब छह बजे घर से 50 मीटर की दूरी पर उसका शव एक पेड़ पर चुनरी के सहारे लटका मिला। उसके पैर जमीन में छू रहे थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: शाहजहांपुर में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव समेत 39 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, यह है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल व सीओ सदर अमित चौरसिया ने भी मौका-मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता ने मोहल्ले के चार युवकों पर गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को लटकाने का आरोप लगाया है।

वजह नहीं बता पा रहे परिजन
परिजनों ने मोहल्ले के चार लोगों पर हत्या करने का संदेह जताया है लेकिन वजह नहीं बता पा रहे हैं। उन्होंने पुरानी रंजिश से भी इन्कार किया है। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि दो साल पहले युवकों ने युवती को पत्र देकर धमकाया था। इस बिंदु पर पड़ताल चल रही है।

एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया है। फंदे से लटकने से मौत होने की बात सामने आई। शेष वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed