फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   getting stuck in construction

स्मार्ट रोड में आड़े आ रहे अतिक्रमण लगा लाल निशान

Wed, 18 May 2022 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
getting stuck in construction
शाहजहांपुर में स्मार्ट रोड के निर्माण में बाधा बनने वाली अतिक्रमण - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर के सुभाषनगर से रिंग रोड तक बनने वाली स्मार्ट रोड में आड़े आ रहे अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इसको लेकर अतिक्रमणकारी पर लाल निशान लगवा दिया गया है। इसके लिए नगर विकास विभाग के विशेष सचिव डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग के विशेष सचिव डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शनिवार को नगर निगम की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही निरीक्षण भी किया था।
विज्ञापन

वह सुभाषनगर से रिंग रोड तक निर्माणाधीन स्मार्ट रोड का जायजा लेने पहुंचे, तो काम की धीमी गति पर नाराजगी जताई। साथ ही निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर लाल निशान लगाकर चिह्नित करने तथा बुलडोजर चलवाकर ढहाने के निर्देश नगर निगम व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए थे। इसके बाद अतिक्रमण कर बनाई गई बिल्डिंग पर लाल निशान लगाने का काम करवा दिया गया है। अब संबंधित को नोटिस जारी कर अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए जाएंगे। निर्धारित समय तक अतिक्रमण न हटाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इससे स्मार्ट रोड के निर्माण का कार्य गति पकड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरपास के चौड़ीकरण को भी भेजा जाएगा पत्र
स्मार्ट रोड के निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटवाने के साथ ही रेलवे के अंडरपास को चौड़ा कराने या फिर एक अन्य अंडरपास बनवाने के लिए रेलवे को पत्र लिखा जाना है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता निर्माण आशीष त्रिवेदी ने बताया कि अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित को नोटिस जारी करने का काम कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाएगा। अंडरपास से संबंध में रेल विभाग को पत्र भी लिखा जाएगा। जिससे स्मार्ट रोड के निर्माण में आ रही बाधाएं दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed