{"_id":"62829d42775b3e36a54f8a93","slug":"getting-stuck-in-construction-shahjahanpur-news-bly4850802181","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट रोड में आड़े आ रहे अतिक्रमण लगा लाल निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट रोड में आड़े आ रहे अतिक्रमण लगा लाल निशान
विज्ञापन
शाहजहांपुर में स्मार्ट रोड के निर्माण में बाधा बनने वाली अतिक्रमण
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर के सुभाषनगर से रिंग रोड तक बनने वाली स्मार्ट रोड में आड़े आ रहे अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इसको लेकर अतिक्रमणकारी पर लाल निशान लगवा दिया गया है। इसके लिए नगर विकास विभाग के विशेष सचिव डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए गए थे।
नगर विकास विभाग के विशेष सचिव डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शनिवार को नगर निगम की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही निरीक्षण भी किया था।
वह सुभाषनगर से रिंग रोड तक निर्माणाधीन स्मार्ट रोड का जायजा लेने पहुंचे, तो काम की धीमी गति पर नाराजगी जताई। साथ ही निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर लाल निशान लगाकर चिह्नित करने तथा बुलडोजर चलवाकर ढहाने के निर्देश नगर निगम व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए थे। इसके बाद अतिक्रमण कर बनाई गई बिल्डिंग पर लाल निशान लगाने का काम करवा दिया गया है। अब संबंधित को नोटिस जारी कर अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए जाएंगे। निर्धारित समय तक अतिक्रमण न हटाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इससे स्मार्ट रोड के निर्माण का कार्य गति पकड़ सके।
विज्ञापन
अंडरपास के चौड़ीकरण को भी भेजा जाएगा पत्र
स्मार्ट रोड के निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटवाने के साथ ही रेलवे के अंडरपास को चौड़ा कराने या फिर एक अन्य अंडरपास बनवाने के लिए रेलवे को पत्र लिखा जाना है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता निर्माण आशीष त्रिवेदी ने बताया कि अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित को नोटिस जारी करने का काम कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाएगा। अंडरपास से संबंध में रेल विभाग को पत्र भी लिखा जाएगा। जिससे स्मार्ट रोड के निर्माण में आ रही बाधाएं दूर हो सके।