फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   get enough sleep with relaxation

Lakhimpur Kheri News: तनावमुक्त रहने के साथ भरपूर नींद लें

Tue, 08 Aug 2023 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
get enough sleep with relaxation
गोला के सीएचसी में लगे कैंप में मानसिक रोगियों का इलाज करते मनोचिकित्सक डॉ अखिलेश शुक्ला।
गोला गोकर्णनाथ। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सीएचसी पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं उपचार शिविर लगा। मनोचिकित्सक डॉ. अरविंद शुक्ला ने रोगियों की काउंसलिंग कर प्रशिक्षण एवं उपचार बताए।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएचसी पर मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शिविर की शुरुआत सीएचसी अधीक्षक डॉ. गणेश कुमार और मनोचिकित्सक डॉक्टर अखिलेश शुक्ला ने कराई। शिविर में कुल 724 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला ने 90 मानसिक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका चिकित्सकीय उपचार किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए हर व्यक्ति को 6 से 8 घंटे नींद लेना जरूरी है। इसके अलावा प्रतिदिन व्यायाम, साफ सफाई, शुद्ध और ताजा भोजन, धूम्रपान का सेवन न करना समेत अन्य जरूरी आदतों को अपने दैनिक जीवन में जरूर शामिल करना चाहिए, इससे मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट स्तुति कक्कड़ ने 10 मानसिक मंदित व्यक्तियों को मानसिक प्रमाण पत्र प्रदान किए। मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता अतुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि आमजन मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सकीय उपचार व परामर्श के लिए जिला चिकित्सालय, मोतीपुर ओयल में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक आने की सलाह दी।

इसके अलावा उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को फॉलोअप वा परामर्श के लिए जिला चिकित्सालय के मानसिक स्वास्थ्य हेल्प लाइन नंबर 9120984643 पर एवं किसी भी प्रकार की मानसिक समस्या होने पर परामर्श के लिए टेली मानस हेल्प लाइन नंबर 14416 पर संपर्क करने की सलाह दी। शिविर में साइकेट्रिक नर्सिंग ऑफिसर विवेक मित्तल ने मरीजों को दवा बांटी। इस दौरान ब्लड प्रेशर और मधुमेह की करीब 180 जांचें की गईं। इस मौके पर सीएचसी के डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. देवराज वर्मा, डॉ. अशोक बिहारी सिंह, डॉ. एसडी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed