फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur Gautam Murder Case Accused Sameer Instagram account to be investigated

शाहजहांपुर गौतम हत्याकांड: आरोपी समीर के इंस्टाग्राम अकाउंट की होगी जांच, गांव में पुलिस का पहरा बरकरार

Tue, 04 Aug 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2026 01:41 AM IST
सार

कांट के गौतम मौर्य हत्याकांड में पुलिस अब गौतम और आरोपी समीर के इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच करेगी। जांच में पता चला कि गौतम और समीर के बीच इंस्टाग्राम पर धमकाने वाले संदेश भेजे जा रहे थे। 

विज्ञापन
Shahjahanpur Gautam Murder Case Accused Sameer Instagram account to be investigated
गौतम मौर्य का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र के गौतम मौर्य हत्याकांड में पुलिस अब आरोपी के साथ ही गौतम के इंस्टाग्राम अकाउंट की भी पूरी जांच करेगी। मेसेज और स्टेट्स रिकवर करने के लिए मेटा की मदद ली जाएगी। वहीं, मामले की संवेदनशीलता के चलते हत्यारोपियों के मकान के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन

 
31 जुलाई की रात कमलनैनपुर गांव के रहने वाले गौतम मौर्य की समीर ने अपने पिता लियाकत, भाई तदीम व चचेरे भाई राजा की मदद से चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। घटना की रात जब पुलिस ने समीर को घटनास्थल पर ले जाकर चाकू बरामद करने का प्रयास किया तो उसने चाकू से सिपाही पर भी हमला कर दिया था। 
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। एक अगस्त को हत्या से नाराज लोगो ने आठ घंटे तक जलालाबाद हाईवे जाम रखा था। पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस केस के हर पहलू की जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि गौतम और समीर के बीच काफी समय से इंस्टाग्राम आईडी पर एक-दूसरे को धमकाने वाले संदेश चल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी ने इंस्टाग्राम पर लगाया था ये स्टेट्स 
पूछताछ में समीर ने बताया था कि गौतम ने अपनी आईडी से उसकी रिश्तेदार के साथ एडिट कर फोटो डाला था। उसने हटाने के लिए कहा तो गौतम ने मना कर दिया था। समीर ने हत्या की रात इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली थी कि ‘31 जुलाई को मार दिया’। 

इससे पहले गौतम ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर समीर के फोटो के साथ पांच तारीख को काम तमाम करने का स्टेट्स लगाया था। इसके अलावा भी कई स्टेट्स और पोस्ट मोबाइल से रिकवर नहीं हो रहे हैं। इसकी जांच से यह सामने आएगा कि दोनों में किन बातों को लेकर रंजिश चल रही थी। इसके लिए मेटा से मदद ली जाएगी। 

बेटे को याद कर रो पड़ता है परिवार 
गौतम मौर्य को याद कर पिता चंद्रपाल और मां सत्यवती की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। घर पर रुकीं बेटियां व रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला। परिजनों ने बताया कि गौतम उनके बुढ़ापे का सहारा था। गौतम की तीन बहनों की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी की शादी की जिम्मेदारी पिता के कंधों पर आ गई है।

सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
सोमवार को भी पीड़ित परिवार से मिलने नेताओं और जनप्रतिनिधियों के आने का सिलसिला जारी रहा। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने मृतक गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल मौर्य से मुलाकात की। उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता पिंटू यादव ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

पीएसी ने गांव में डाला डेरा, रख रही पैनी नजर
आरोपी पक्ष के मकान पर अवैध निर्माण को लेकर नगर पंचायत की ओर से रविवार को जारी नोटिस के बाद प्रशासन की अगली कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। हालात पर पैनी नजर रखे हुए है। एक प्लाटून पीएसी ने गांव में डेरा डाल रखा है।

कांट में पुलिस का पहरा बरकरार, हर किसी पर पुलिस की नजर
हत्याकांड के सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद पुलिस अब मजबूत केस डायरी तैयार करने और साक्ष्य संकलन में जुट गई है। साथ ही पुलिस अदालत में चार्जशीट दाखिल कर हत्यारोपियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारियों में भी जुट गई है। सोमवार को भी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही। पुलिस आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में भी है। 

एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि वारदात की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना से जुड़े सभी लोगों के मोबाइल की भी जांच कर साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। जल्द से जल्द चार्जशीट अदालत में दाखिल की जाएगी। 

गौतम हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग
विश्व हिंदू महासंघ ने गौतम मौर्य हत्याकांड के मामले में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया। इसमें कहा गया कि हत्याकांड का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले, दोषियों को फांसी की सजा दी जाए और उनके अवैध रूप से बनाए गए मकानों पर बुलडोजर चलाया जाए। 

पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और सुरक्षा दिए जाने की मांग भी की है। मामले की जांच एडीजी की निगरानी में कराने की की मांग भी की गई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सक्सेना, पीयूष शर्मा, लल्ला सिंह, आजाद सिंह, दीपक, मोहित, विशाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed