{"_id":"59dbbcd54f1c1bc8678b4eb7","slug":"gasoline-prices-rise-in-congressmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी से कांग्रेसियों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी से कांग्रेसियों में उबाल
शाहजहांपुर
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
पेट्राेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी से कांग्रेसियों में उबाल
शाहजहांपुर। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी और बिगड़ी कानून-व्यवस्था पर कांग्रेसियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रसाद भवन स्थित कैंप कार्यालय से कांग्रेसी बैलगाड़ी और तांगा बुग्गियों पर बैठकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और वहां धरना देकर विरोध दर्ज कराया। बाद में उनका शिष्टमंडल सिटी मजिस्ट्रेट से मिला और उन्हें राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।
कलक्ट्रेट में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र बैलगाड़ी से उतरकर पोर्टिको के पास धरना देकर बैठ गए। इस पर अन्य तमाम कार्यकर्ताओें ने भी वहां डेरा जमा लिया। इस बीच महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सावित्री शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं की टोली ने खाली रसोई गैस सिलेंडर और थालियां बजाकर महंगाई पर विरोध दर्ज कराया। जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी पाकर वहां अन्य कामों से आए जन सामान्य के लोग भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। बाद में पदाधिकारियों का जत्था सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव से मिला और उन्हें ज्ञापन दिया। ज्ञापन में तेल की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के अनुपात में घटाए जाने, बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को दिशा निर्देश देने, किसानों को घोषणा के अनुरूप कर्ज माफी का लाभ देने, धान की सरकारी खरीद को प्रभावी बनाने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, एआईसीसी मेंबर शाहिद अनवर कुरैशी, शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां, अनूप वर्मा, मनोज त्रिपाठी, रवि कैथवार, सुहेल बेग आदि रहे।
विज्ञापन