फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ganguster on muudror of tiles traders

टायल्स व्यापारी की हत्या करने वालों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Wed, 09 Feb 2022 08:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
ganguster on muudror of tiles traders
टायल्स व्यापारी की हत्या करने वालों पर गैंगस्टर एक्ट
विज्ञापन

चौक कोतवाली पुलिस ने डीएम के अनुमोदन के बाद की कार्रवाई
-घूरनतलैया के टायल्स व्यापारी को मामूली बात पर मारी थी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने घूरनतलैया निवासी टायल्स व्यापारी मनीष कपूर की गोली मारकर हत्या करने वाले मोहल्ला रोशनगंज निवासी रूबल यादव और तारीन बहादुरगंज निवासी मोहब्बत अली के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। दोनों पहले से जेल में निरुद्ध हैं।

23 अक्टूबर 2021 की रात करीब 11 बजे टायल्स व्यापारी मनीष कपूर की केरूगंज में एक होटल पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की पड़ताल में रूबल यादव और मोहब्बत अली का नाम सामने आया था। हत्या करने के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। इसी क्रम में डीएम के अनुमोदन पर चौक कोतवाली पुलिस ने स्व. फूल सिंह यादव के पुत्र रूबल यादव और इकबाल बेग के पुत्र मोहब्बत अली पर मामूली कहासुनी होने पर गोली मारकर हत्या करने जैसे जघन्य घटना करने पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। चौक कोतवाली प्रभारी संदीप मिश्रा के मुताबिक रूबल यादव पर छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed