फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganga Expressway construction material stolen and sold three accused arrested in shahjahanpur

Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण का सामान चोरी कर बेचा, कबाड़ी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 May 2025 05:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 May 2025 05:26 PM IST
सार

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में इस्तेमाल होने वाला काफी सामान चोरी हो गया था। इसकी रिपोर्ट निर्माण कंपनी के कर्मचारी ने दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस जांच के बाद कबाड़ी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया। 

विज्ञापन
Ganga Expressway construction material stolen and sold three accused arrested in shahjahanpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में उपयोग आने वाली सामग्री चोरी कर बेचे जाने के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है। दो आरोपी व एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेसवे की निर्माण कंपनी एचजी इंफ्राटेक में कार्यरत प्रयागराज के थाना कछाना निवासी रुपेश यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि एक्सप्रेसवे के निर्माण में उपयोग आने वाली सुरक्षा प्लेटें व सात बोरी लोहे के जेहुक, क्लिप आदि कंस्ट्रक्शन साइट से चोरी हो गए। पुलिस ने जांच शुरू करते थाना अल्हागंज के गांव मुड़िया खुर्द निवासी प्रभात मिश्रा व पास के ही गांव चौकी आजमपुर निवासी अंकित कुमार को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बारहपत्थर चौराहा पर कबाड़ का काम करने वाले मनोज के यहां से सामान बरामद कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वह लोग घर का खर्च चलाने को गंगा एक्सप्रेसवे से सामान चोरी कर कबाड़ी को बेचकर रुपयों का बंटवारा कर लेते थे। पुलिस ने 104 सेफ्टी प्लेट व सात बोरी में भरा लोहे के जेहुक, क्लिप व नटबोल्ट आदि बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed