फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganesh procession started with attractive tableaux

गाजे-बाजे व आकर्षक झांकियों के साथ निकली श्रीगणेश शोभायात्रा

Sat, 24 Sep 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:36 AM IST
सार

श्रीरामलीला कमेटी खिरनीबाग की ओर से शुक्रवार श्रीगणेश शोभायात्रा निकाली गई। शहर में जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।शुक्रवार को रिमझिम बारिश के बीच भोलागंज स्थित नरसिंह भगवान मंदिर में परंपरागत पूजन के बाद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने श्रीराम का रथ खींचकर शोभायात्रा को रवाना किया। दो सप्ताह तक चलने वाली रामलीला की शोभायात्रा तथा पूजन में भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, भावलखेड़ा ब्लॉक प्रमुख राजाराम, प्रभाकर मिश्रा, मुकेश राठौर, अनिल बाण, अनूप गुप्ता, संजय अग्रवाल, नीरज वाजपेयी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Ganesh procession started with attractive tableaux

विस्तार

शाहजहांपुर। श्रीरामलीला कमेटी खिरनीबाग की ओर से शुक्रवार श्रीगणेश शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा से शहर भक्तिमय हो गया। शहर में जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को रिमझिम बारिश के बीच भोलागंज स्थित नरसिंह भगवान मंदिर में परंपरागत पूजन के बाद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने श्रीराम का रथ खींचकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में गणेश भगवान, शंकर- पार्वती, मां वैष्णो, रामभक्त हनुमान, राधाकृष्ण, राम दरबार आदि की झांकियां शामिल रहीं। लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। शहर में कई जगह झांकियों का पूजन किया गया। इस बीच जय श्रीराम के जयघोष लगते रहे तो बैंड बाजे व डीजे पर भावमग्न हो श्रद्धालु नृत्य करते चल रहे थे। रंगमहला, चौक, कच्चा कटरा, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार होते हुए शोभायात्रा खिरनी बाग रामलीला मैदान पहुंची। यहां आयोजकों ने झांकियों की आरती उतारी। ब्राह्मणों द्वारा गणेश व नवग्रह पूजन किया गया। मुख्य यजमान के रूप में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पूजा अर्चना की। दो सप्ताह तक चलने वाली रामलीला की शोभायात्रा तथा पूजन में भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, भावलखेड़ा ब्लॉक प्रमुख राजाराम, प्रभाकर मिश्रा, मुकेश राठौर, अनिल बाण, अनूप गुप्ता, संजय अग्रवाल, नीरज वाजपेयी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed