फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganesh Mahotsav: Tableau of Mahishasura Mardini presented

गणेश महोत्सव : महिषासुर मर्दिनी की झांकी प्रस्तुत

Tue, 26 Sep 2023 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Mahotsav: Tableau of Mahishasura Mardini presented
शाहजाहंपुर में गणेश महोत्सव के पंडाल में पूजन करते श्रद्धालु। संस्था
शाहजहांपुर। गणेश महोत्सव के सातवें दिन मठिया के महाराजा की सुबह पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद नव चेतना कला परिषद के कलाकारों ने महिषासुर मर्दिनी की झांकी प्रस्तुत की।
विज्ञापन

आयोजन समिति के प्रवक्ता सुचित सेठ ने बताया कि देवी दुर्गा ने महिषासुर पर आक्रमण कर उससे नौ दिनों तक युद्ध किया और दसवें दिन वध कर दिया। इसीलिए दस दिनों तक दुर्गा पूजा उत्सव मनाया जाता है। दसवां दिन विजयदशमी कहलाता है, जो बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा में माता के महिषासुर मर्दिनी स्वरूप की पूजा की जाती है। शाम को आरती व प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजाराम वर्मा, पुष्पा शुक्ला, प्रदीप मेहरोत्रा, सुनील बंसल, अमित वैश्य, प्रीती रस्तोगी, वैशाली कौर, सोनाली शर्मा, स्वाती कपूर, नेहा अग्रवाल, अनीता शर्मा आदि मौजूद रहे। सुचित ने बताया कि मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ होगा। दूसरी ओर, खिरनीबाग स्थित रामचरन लाल धर्मशाला में सुबह और शाम को आरती व प्रसाद वितरण हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed