फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Paid homage to Father of the Nation Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri with reverence

Shahjahanpur News: श्रद्धा से किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन

Thu, 02 Oct 2025 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Paid homage to Father of the Nation Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri with reverence
डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सजाई गई झांकी। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाई गई। सरकारी व अर्द्धसरकारी संस्थाओं में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।
विज्ञापन

सुबह प्रभात फेरी का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज में बीएसए दिव्या गुप्ता व जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। स्काउट-गाइड ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री और भारत माता की झांकी सजाई।
विज्ञापन

निकहत परवीन, दपिंदर कौर, इमरान सईद, दीपक दीक्षित, राजीव अग्रवाल, नितिन मिश्रा आदि मौजूद रहे। कलक्ट्रेट में आयोजित समारोह में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने चरखा चलाकर एवं गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। मिशन शक्ति के तहत मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना व स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गांधी पुस्तकालय में मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा व विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार व डीडीओ ऋषिपाल सिंह ने जिला स्तरीय क्विज, भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। डॉ. तनवीर हुसैन, शिवम तिवारी, वरिष्ठ कवि विजय ठाकुर, हरिओम त्रिपाठी, डॉ. स्वप्निल यादव आदि मौजूद रहे।
एसपी कॉलेज में प्रधानाचार्य संजय कपूर ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। डाॅ.सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर काॅलेज में प्रबंधक राजेश शर्मा व प्रधानाचार्य डाॅ. राखी मिश्रा ने माल्यार्पण किया। छात्रा आराध्या दीक्षित, प्रेरणा वर्मा, आराध्या दीक्षित, आभा श्रीवास्तव, निशि श्रीवास्तव ने विचार रखे।
सपा के मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित कार्यालय में महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। जिलाध्यक्ष तनवीर खां, अवधेश कुमार वर्मा, रोशन लाल वर्मा, रणंजय सिंह यादव ने गांधी व शास्त्री के आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। पटेल सेवा संस्था की ओर से रोडवेज बस स्टैंड के सामने पटेल पार्क में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट महेश कैथल व पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया।
संस्था के महासचिव अवधेश वर्मा, अवधेश सचान, डॉ.संजीव कनौजिया, डॉ.वीपी सिंह, डॉ. सत्येंद्र, प्रताप शंकर आदि मौजूद रहे। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सौरव वार्ष्णेय ने ध्वजारोहण किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री व गांधीजी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
बालकृष्ण श्रीवास्तव, पवन कुमार सक्सेना, अवनीश कुमार सक्सेना मौजूद रहे। जीएफ कॉलेज में प्राचार्य मोहसिन हसन खां ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में उमा केवट प्रथम, रितु वर्मा द्वितीय, जोहरा तृतीय रहीं।
कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान, धर्मेंद्र दीक्षित, तस्नीम अली खान,रामजी अवस्थी आदि मौजूद रहे।
मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा में महात्मा गांधी व शास्त्री जी की जयंती पर वरिष्ठ कवि ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन हुआ। गुलिस्तां खान, शायर असगर यासिर, अजय अवस्थी ने काव्यपाठ किया। मुख्य अतिथि व्यापारी नेता मोहम्मद रफी, इमरान सईद खान, मोहम्मद ममनून, सैयद शारिक अली, इजहार हसन आदि मौजूद रहे। जिला कारागार में जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने ध्वजारोहण किया। बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कांट। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्या ने महात्मा गांधी व शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस बीच हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान विषय पर क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें दसवीं के छात्र आर्कवर्धन ने प्रथम, कासिम ने द्वितीय व अभिनव ने तृतीय स्थान प्राप्त किए।
--
गांधी जयंती पर स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया

स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज व स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानन्द ने युवाओं से गांधीजी और शास्त्रीजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। पांचों शिक्षण संस्थाओं में कार्यरत स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित भी किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अरुण कुमार यादव, सचिव डॉ. अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रो.राकेश कुमार आजाद, उप प्राचार्य प्रो.अनुराग अग्रवाल, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, प्रो. प्रभात शुक्ला, आदि मौजूद रहे।

--

डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सजाई गई झांकी। स्रोत: कॉलेज

डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सजाई गई झांकी। स्रोत: कॉलेज

डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सजाई गई झांकी। स्रोत: कॉलेज

डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सजाई गई झांकी। स्रोत: कॉलेज

डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सजाई गई झांकी। स्रोत: कॉलेज

डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सजाई गई झांकी। स्रोत: कॉलेज

डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सजाई गई झांकी। स्रोत: कॉलेज

डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सजाई गई झांकी। स्रोत: कॉलेज

डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सजाई गई झांकी। स्रोत: कॉलेज

डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सजाई गई झांकी। स्रोत: कॉलेज

डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सजाई गई झांकी। स्रोत: कॉलेज

डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सजाई गई झांकी। स्रोत: कॉलेज

डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सजाई गई झांकी। स्रोत: कॉलेज

डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सजाई गई झांकी। स्रोत: कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed