फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gallbladder stones are more common in women than in men.

Shahjahanpur News: पुुरुषों से ज्यादा महिलाओं में पित्त की थैली में पथरी

Fri, 15 Mar 2024 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Gallbladder stones are more common in women than in men.
शाहजहांपुर। बदलती जीवन शैली की वजह से पित्त की थैली में पथरी की समस्या आम बात है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में यह समस्या अधिक है। पिछले दो साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो पित्त की थैली में पथरी की समस्या से जूझने वालों ने अधिक ऑपरेशन कराएं हैं। जनवरी से फरवरी तक 91 ऑपरेशन हो चुके हैं।
विज्ञापन

पथरी की समस्या के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसकी प्रमुख वजह खानपान है। डॉक्टरों की मानें तो चिकनाई, फास्ट फूड का सेवन और कसरत न करने से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ा रहा है। मोटापे की समस्या होने पर कोलस्ट्राल बढ़ने से पित्त में पथरी की समस्या हो जाती है। पथरी होने पर दर्द के साथ बुखार आना और मुंह कड़वा रहने की समस्या होने लगती है। पथरी का आकार बढ़ने के बाद काफी नुकसानदायक हो जाती है। इसके चलते कैंसर होने की आशंका भी रहती है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के सर्जरी रोग विभागाध्यक्ष डाॅ. विभोर जैन बताते हैं कि पित्त की पथरी के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। हालांकि, यह समस्या अब हर उम्र के लोगों को होने लगी है। ऑपरेशन होने पर पित्त ही निकाल दिया जाता है। इस वर्ष जनवरी में 40 और फरवरी में 51 मरीजों का ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब तक हुए ऑपरेशन

माह वर्ष 2022 वर्ष 2023
जनवरी 54 55
फरवरी 44 64
मार्च 46 82
अप्रैल 56 68
मई 45 83
जून 45 89
जुलाई 44 47
अगस्त 49 42
सितंबर 70 53
अक्तूबर 43 63
नवंबर 85 49
दिसंबर 73 57
-----------------
ये हैं लक्षण
-पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, बुखार, जी मिचलाना, उल्टी, पेट में सूजन, कमजोरी

दूरबीन से ऑपरेशन पर बढ़ा विश्वास
-पहले लोग चीरा वाले ऑपरेशन ही कराते थे। वह दूरबीन विधि से ऑपरेशन कराने से डरते थे। उनमें भ्रांतियां थीं कि पथरी के कण अंदर रह जाते हैं। अब लोगों में दूरबीन विधि से ऑपरेशन कराने को लेकर जागरूकता आई है। अगले दिन ही छुट्टी दे दी जाती है।


अनियमित दिनचर्या की वजह से मरीजों की पित्त की थैली में पथरी की समस्या बढ़ी हैं। कुछ वर्षों में समस्या बढ़ने पर ऑपरेशन कराने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। संयमित जीवन जीने से बीमारी से बचा जा सकता है। - डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य-राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed