फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gadhiyarangin electricity not started even after four days

Shahjahanpur News: गढि़यारंगीन की बिजली चार दिन के बाद भी शुरू नहीं

Sat, 08 Jun 2024 04:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 08 Jun 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Gadhiyarangin electricity not started even after four days
जैतीपुर में बिजली की लाइन को सही करते कर्मचारी। स्रोत: बिजली निगम
जैतीपुर। तेज आंधी और बारिश के दौरान गढि़यारंगीन क्षेत्र की बाधित बिजली शुक्रवार शाम तक शुरू नहीं हो सकी है। निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने 18 खंभे लगवा दिए हैं। जल्द ही सप्लाई देने का वादा किया है।
विज्ञापन

आंधी आने के चलते 20 खंभे टूट जाने से क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांव की बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। बिजली नहीं आने से लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ रहा था। शुक्रवार तक बिजली निगम ने गढ़ियारंगीन के मरुआझाला फीडर पर 18 खंभे लगवा दिए हैं। अवर अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को बचे खंभे व तार लगाने का काम पूरा होने के बाद शाम को आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

---------
विकास भवन फीडर पर टूटे तार, दो घंटे सप्लाई बाधित
-शुक्रवार को विकास भवन फीडर पर बिजली के तार टूटने से दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर जेई सतीश चंद्रा ने टीम को मौके पर भेजकर आपूर्ति को बहाल कराया है। वहीं दूसरी ओर लोदीपुर क्षेत्र के लोगाें को बिजली संकट से राहत मिल गई। यहां पर बंच लाइन जलने से आपूर्ति बाधित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
अंटा उपकेंद्र की आज गुल रहेगी छह घंटे बिजली
-हथौड़ा उपकेंद्र के अंटा फीडर पर शनिवार को मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते पूर्वाह्न 11 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। जेई अंकित तिवारी ने बताया कि अंटा पर तक्षशिला स्कूल से ब्रज विहार कॉलोनी तक बंच लाइन डालने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed