फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FST seized cash worth Rs 4 lakh

Shahjahanpur News: एफएसटी ने चार लाख रुपये की नकदी जब्त की

Thu, 21 Mar 2024 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 21 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
FST seized cash worth Rs 4 lakh
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निगरानी में लगी उड़नदस्ता टीम ने बुधवार को कटरा फ्लाईओवर पर चेकिंग के दौरान सफेद रंग की बोलेरो कार को रोक लिया। इसमें चार लोग सवार थे। चेकिंग के दौरान कार से चार लाख रुपये बरामद हुए। बरामद राशि के संबंध में कार सवार लोग कोई साक्ष्य नहीं दे पाए। टीम ने रुपये जब्त कर कोषागार में जमा करा दिए।
विज्ञापन


131-कटरा तृतीय एफएसटी के मजिस्ट्रेट विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि एसआई सुनील कुमार मौर्य और सिपाही सचिन रावत के साथ कटरा फ्लाईओवर पर चेकिंग कर रहे थे, तभी एक बोलेरो को रोका। इसमें नई दिल्ली के सोनिया विहार के कराबल नगर निवासी अंसार उल्ला, कुरबान अली, अमजद अली, मोहम्मद साकिब सवार थे। तालाशी लेने पर चार लाख रुपये की नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन


पूछताछ में चारों लोग बरामद रकम का कोई विवरण नहीं दे पाए। इसलिए उनकी रकम जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed