फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   fsda

एफएसडीए: अफसरों ने छापा मारकर तेल और घी के लिए नमूने

Thu, 05 Mar 2020 07:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
fsda
शाहजहांपुर। मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए एसएफडीए के अधिकारियों ने अभियान तेज कर दिया है। टीम ने मिलावटखोरों के ठिकाने चिह्नित करने के बाद छापे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को एफएसडीए की टीम ने शहर में मिलावटी मावा और नमकीन के ठिकानों पर दस्तक दी, लेकिन वहां विक्रेता नहीं मिलने पर टीम ने रौसर कोठी के एक तेल प्रतिष्ठान पर छापा मारकर वहां से रिफाइंड ऑयल और वनस्पति घी के नमूने लिए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम अभिहीत अधिकारी विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे के बाद कार्यालय से निकलकर सीधे केरूगंज खोया मंडी पहुंची। वहां जाने पर आसपास के लोगों से पता चला कि ग्रामीण क्षेत्र से आज मावा विक्रेता बहुत कम आए और जो आए थे, वह कुछ देर वहां बैठने के बाद मावा की डलिया लेकर दुकानों पर सप्लाई करने चले गए। मिठाई की कई दुकानों पर जाकर टीम ने मिठाई की क्वालिटी चेक करने के बहाने मावा विक्रेताओं की तलाश की, लेकिन वह कहीं दिखे नहीं। इस पर एफएसडीए के अधिकारी दलेलगंज पहुंचे। वहां भी कोई मावा विक्रेता नहीं मिला। आगे सरायकाइयां में नमकीन बनाने की भट्टियां ठंडी देख अफसरों का काफिला आगे बढ़ गया।
विज्ञापन

बाद मेें अधिकारी हरदोई मोड़ बाईपास क्रॉस करके रौसर कोठी स्थित खाद्य तेल के बड़े प्रतिष्ठान पर जा पहुंचे। वहां मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने विभिन्न तेलों का स्टॉक चेक करने के साथ उनके स्रोत के बारे में छानबीन की कि तेल कहां से मंगाया जा रहा है। वहां का स्टॉक रजिस्टर और बिल बाउचर बुक देखने के बाद सीएफएसओ शर्मा ने रिफाइंड तेल और खुले वनस्पति घी के दो नमूने सील कराकर फर्म के संचालक से हस्ताक्षर कराए। चेकिंग अभियान में एफएसओ जयपाल सिंह, रामजी शुक्ला, नरेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे। अभिहीत अधिकारी वीके वर्मा के अनुसार नमूने लेने का अभियान जारी रखा जाएगा और इसके लिए सर्विलांस से लगातार सूचनाएं जुटाई जा रही हैं ताकि छापा में सफलता हाथ लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed