फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FSDA raids Mr. Idli restaurant, collects samples

Shahjahanpur News: एफएसडीए का मिस्टर इडली रेस्टोरेंट पर छापा, नमूने भरे

Tue, 14 Mar 2023 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
FSDA raids Mr. Idli restaurant, collects samples
शाहजहांपुर में सैंपल सील करते खाद्य विभाग के अधिकारी। संवाद
- ग्राहकों को परोसे जा रहे पकवानों में प्रयुक्त घटिया मसाले नष्ट कराए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। कचहरी के पास मिस्टर इडली रेस्टोरेंट पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार शाम छापा मारा तो वहां बड़ी मात्रा में घटिया मसाले रखे मिले। अधिकारियों ने सभी मसाले नष्ट करा दिए। साथ ही वहां से विभिन्न व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाली खाद्य वस्तुओं के तीन नमूने भी सील किए। अधिकारियों के अनुसार, रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस जारी कर घटिया मसालों के बारे में जवाब तलब किया जा रहा है।
एफएसडीए के अधिकारियों से शिकायत की गई थी कि मिस्टर इडली रेस्टोरेंट में ग्राहकों को परोसे जा रहे पकवानों में घटिया मसालों का प्रयोग किया जा रहा है। इसी शिकायत केेेे आधार पर विभाग के प्रभारी अभिहीत अधिकारी डीपी मिश्रा के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने वहां छापा मारा तो शिकायत की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि रेस्टोरेंट के किचन की जांच में बिरियानी, डोसा, सांभर आदि बनाने में प्रयोग किए जा रहे मिश्रित मसालों के करीब 40 ऐसे पैकेट बरामद हुए, जिन पर अंकित एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी, फिर भी उन्हें इस्तेमाल किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करीब 65 हजार रुपये मूल्य के ऐसे सभी मसाले पैकेट नष्ट करने के लिए नगर निगम की कूड़ा गाड़ी के हवाले कर दिए गए। इसके साथ ही वहां से साबुत उड़द दाल, रिफाइंड खाद्य तेल और हरी चटनी के तीन नमूने भी सील किए गए। सीएफएसओ के अनुसार घटिया मसालों के इस्तेमाल को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई के लिए रेस्टोरेंट संचालक शुभम अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस दिया जा रहा है। उनका कहना है कि जांच में नमूने फेल होने पर अलग से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed