फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FIR against four constables for extorting two lakhs lakh from a bullion trader by branding him a smuggler

शाहजहांपुर: सराफा व्यापारी को तस्कर बताकर दो लाख रुपये वसूले, चार सिपाही निलंबित, दो गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2026 06:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 06 Sep 2026 06:17 PM IST
सार

तिलहर थाने के चार सिपाहियों और एक अज्ञात व्यक्ति पर सराफा व्यापारी के पुत्र से दो लाख रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगा है। इस मामले में चारों को निलंबित कर दिया गया है। दो सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर में सराफा व्यापारी के पुत्र को तिलहर थाने के चार सिपाहियों समेत एक अज्ञात व्यक्ति ने शनिवार रात मादक पदार्थ की तस्करी करने में जेल भेज देने की धमकी देकर घरवालों से दो लाख रुपये वसूल लिए और फिर उसे छोड़ दिया। यह मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
तिलहर नगर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी सुंदरम क्षत्रिय की बुधुआना में मंगलम ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान है। सुंदरम के अनुसार, शनिवार रात करीब आठ बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उसके पास आई कॉल में कहा गया कि उसे दस हजार रुपयों की जरूरत है। सुंदरम ने उससे कहा कि वह दुकान बंद करके अपने घर जलालाबाद आ चुके हैं। कुछ देर बाद दोबारा उस नंबर से कॉल कर सुंदरम से कहा गया कि वह जलालाबाद आ गया है और उससे सरैंया मोड़ पर आकर मिलो। 
विज्ञापन


सुंदरम ने बताया कि वह सरैंया मोड़ पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि पूर्व में जलालाबाद में तैनात रह चुके चार सिपाही जो मौजूदा समय तिलहर थाने में तैनात हैं। वह सादा वर्दी पहने वहां खड़े हैं। उन सिपाहियों के साथ एक अज्ञात व्यक्ति भी था। उन लोगों ने उससे कहा कि फर्रुखाबाद हाइवे स्थित भटादेवर वाली मोड़ पर साथ चलो। पहले से परिचित होने के कारण वह उन लोगों के साथ अपनी बाइक से भटादेवर मोड़ पहुंचे। वहां एक अंधेरी जगह रुककर उन लोगों ने सुंदरम की तलाशी लेनी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने धमकाया 
बाद में एक आरोपी ने अपनी जेब से एक पालिथीन निकालकर उसकी बाइक के झोले में रख दी और बोले कि तुम मादक पदार्थ की तस्करी करते हो। इस बात को लेकर वह लोग उन्हें हड़काने लगे और अपने साथ जबरदस्ती तिलहर थाने की बिरियागंज चौकी लेकर पहुंच गए। यहां पहुंचने के बाद उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मारपीट की गई और जेल जाने से बचने के लिए तीन लाख रुपयों का इंतजाम करने को कहा। रुपयों को लेकर आरोपियों ने फोन करके सराफा के पिता व अन्य परिजनों को धमकाया। इस बात की उनके घरवालों के पास ऑडियो रिकार्डिंग है। कुछ जगह लगे कैमरों की फुटेज भी है। 

बाद में रात करीब डेढ़ बजे उसे दो लाख रुपये लेकर वहां से छोड़ा गया। आरोप है कि इस दौरान सिपाहियों ने उन्हें व उनके पिता या अन्य परिजनों  को धमकी दी कि यदि उसने कही शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि इस मामले में तिलहर थाने में तैनात सिपाही अरूण चित्तौडिया, पंकज, तुषार व वीरेंद्र के अलावा नगर निवासी एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिपाही पंकज व वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों सिपाही निलंबित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed